फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   TB patients will be searched from door to door in the Dastak campaign

दस्तक अभियान में घर-घर खोजे जाएंगे टीबी के मरीज

Fri, 25 Jun 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
TB patients will be searched from door to door in the Dastak campaign
जिले में 1 से 31 जुलाई से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 12 से 25 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान में घर-घर टीबी के मरीज खोजे जाएंगे। मरीजों को चिह्नित करने के बाद उन्हें इलाज के दौरान 500 रुपये प्रतिमाह पोषण के लिए मिलेगा। आशा सहित अन्य लोग जो टीबी मरीजों का पता लगाएंगे, उन्हें भी 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वर्ष 2025 तक क्षय रोग उन्मूलन का संकल्प लिया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि टीबी मरीजों का पूरा डाटा निक्षय पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। ताकि उनका निशुल्क इलाज सहित अन्य सुविधाएं मिलती रहे। सांस के गंभीर रोगी (एसएआरआई) और निमोनिया के साथ खांसी के मरीज (आईएलआई) मिलते हैं तो उनकी सूची तैयार कराकर कोरोना के साथ ही टीबी की जांच कराई जाएगी। लोगों को टीबी की बीमारी की सही जानकारी देनी चाहिए, इसे छिपाने पर सही से इलाज नहीं हो पाता है। बीएचयू सहित ग्रामीण इलाकों में बड़ागांव पीएचसी, चोलापुर सीएचसी व चिरईगांव पीएचसी में निशुल्क जांच की सुविधा है।
विज्ञापन

टीबी के लक्षण
दो सप्ताह या अधिक समय तक खांसी आना
खांसी के साथ बलगम, बलगम में कभी-कभी खून आना।
सीने में दर्द होना, शाम को हल्का बुखार आना
वजन कम होना और भूख न लगना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed