फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tanker was in Gujarat, challan cut at Dafi toll plaza

Varanasi News: गुजरात में था टैंकर, चालान कटा डाफी टोल प्लाजा पर

Mon, 23 Jan 2023 08:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Tanker was in Gujarat, challan cut at Dafi toll plaza
वाराणसी। गुजरात में मौजूद एलपीजी टैंकर का चालान डाफी टोल प्लाजा पर कट गया। इसकी शिकायत वाहन स्वामी से मिलने पर लंका थाने में आरोपी कार्तिक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मथुरा के कौलाहर निवासी प्रेमपाल चौधरी ने पुलिस को बताया कि उनका गैस टैंकर गुजरात से अलीगढ़ रूट पर चलता है और वह जीपीएस की सुविधा से लैस है। बीते 16 जनवरी को उनका टैंकर गुजरात में था, लेकिन उसका चालान डाफी टोल प्लाजा पर कट गया। चालान कटने की जानकारी मिलने पर उन्होंने जांच कराई तो पता लगा कि उनके टैंकर के रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल वाराणसी में कार्तिक नामक व्यक्ति कर रहा है। इस तरह से उनके वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से वाराणसी में फर्जी तरीके से मालवाहक चलाए जा रहे हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed