फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Take care of the facilities in the relief camps, alertness is necessary in the coastal area

राहत शिविरों में सुविधाओं का रखें ख्याल, तटीय क्षेत्र में सजगता जरूरी

Mon, 09 Aug 2021 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Take care of the facilities in the relief camps, alertness is necessary in the coastal area
जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने रविवार को वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितोें को राहत सामग्री वितरित की। इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ सहायता कार्यों की समीक्षा की। बताया कि राजस्थान व मध्यप्रदेश से 22 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मंत्री ने कहा कि राहत केंद्रों पर सुविधाओं का ख्याल रखा जाए और दैनिक जरूरत की सामग्री जरूरतमंदों को सुलभ कराई जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि दवा की सामान्य किट की भी व्यवस्था हो। फागिंग व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाए। समन्वय समिति बनाकर ग्राम प्रधान व गांव के लोगों के सहयोग से कार्य करें। पुलिस गश्त में पीए सेट से क्षेत्रों में सूचना प्रसारित की जाए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कैथी के पास नौ गांव मेें पानी में भरा है। 63 गांव में आंशिक रूप से फसल क्षेत्र में पानी है। शहर के 9 वार्ड बाढ़ से प्रभावित हैं और 24 शेल्टर होम संचालित हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएससी, जल पुलिस निगरानी कर रही है। इस दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, विद्यासागर राय, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बनारस में खतरे के निशान के नीचे हैं गंगा- डा. महेंद्र
मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से नीचे बह रहीं हैं। उन्होंने बाढ़ राहत कार्यों के लिए जिला प्रशासन की तारीफ की और कहा, यहां राहत व बचाव कार्य समय से शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने तटीय इलाकों का निरीक्षण कर बेलवरिया राहत कैंप में राहत सामग्री भी वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे भारी रही तबौ लई जाइ
राहत सामग्री वितरण के दौरान मंत्री ने एक शरणार्थी से कहा दादी वजनी पोटली है कैसे जाएगी, तब वृद्धा बोली हमार बच्चा भी हौ, ऐसे भारी रही तबौ लई जाइ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed