फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   System Change Is More Importent : Govindacharya

सत्ता से बड़ा है व्यवस्था परिवर्तन ः गोविंदाचार्य

Sat, 16 May 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Sat, 16 May 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
System Change Is More Importent : Govindacharya
वाराणसी। राष्ट्रीय चिंतक केएन गोविंदाचार्य ने कहा कि सत्ता परिवर्तन से ज्यादा महत्वपूर्ण और बड़ा काम है व्यवस्था परिवर्तन। मौजूदा दौर व्यवस्था परिवर्तन का है। सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हर क्षेत्र में बदलाव हो रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन जैसे सामाजिक सेवा से जुड़े संगठनों को और भी सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर में आयोजित राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के दसवें स्थापना दिवस समारोह के उद्घाटन सत्र में  गोविंदाचार्य ने राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन की एक दशक की यात्रा का सिंहावलोकन करते हुए कहा कि साल 2004 में 15 मई को संगठन की स्थापना का तात्कालिक संदर्भ था। ऐसा दिख रहा था कि आजादी के 57 साल बाद भारत फिर एक बार फिर विदेशी मूल की
विज्ञापन


नेता के हाथों में जा रहा है। उन परिस्थितियों में स्थापित संगठन आज एक राष्ट्रव्यापी ढांचा प्राप्त कर चुका है। इसलिए अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आंदोलन के कार्यकर्ता महात्मा गांधी के जीवन, धर्मपाल की इतिहास दृष्टि, रवींद्र शर्मा की समाज दृष्टि और जीवन विद्या में प्रशिक्षित होकर काम करें। आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक बसवराज पाटिल ने
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि देश के 15 राज्यों के 150 चुनिंदा प्रतिनिधि शनिवार से शुरू दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति में भाग लेंगे। कार्यसमिति में कश्मीर समस्या, भूमि अधिग्रहण अध्यादेश और किसानों के मुद्दे पर चर्चा होगी। उद्घाटन सत्र में बिहार के पवन श्रीवास्तव, गदाधर विद्रोही, गोविंद कुमार, शाह आनंदकृष्ण, महाराष्ट्र के मुन्ना महाजन, केरल के विजू, राजस्थान के जितेंद्र चौधरी, कमलेश चौरसिया, गिरिराज गुप्ता, यूपी की रश्मि सिंह सहित सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed