फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Switched on mobile video camera and committed suicide by hanging himself

Varanasi News: स्टूल पर दो बार बिगड़ा संतुलन, तीसरी बार में फंदा लगाकर दे दी जान

Tue, 17 Dec 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Switched on mobile video camera and committed suicide by hanging himself
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। नई बस्ती, पकवा कुआं इलाके में एक वाहन चालक ने सोमवार शाम मोबाइल का वीडियो कैमरा ऑन कर फंदा लगाकर जान दे दी।
वीडियो रिकॉर्डिंग के अनुसार, अल्ताफ ने दो बार कोशिश की। स्टूल पर खड़े होने के बाद उसका संतुलन बिगड़ रहा था। तीसरी बार उसने फंदा लगा लिया। मकान मालिक की सूचना पर लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चालक के आत्मघाती कदम की वजह पत्नी से विवाद बताया गया है। अल्ताफ खान (38) पत्नी मुस्कान और दो बेटों व दो बेटियों के साथ महेंद्र कुमार वर्मा के मकान में किराये पर रहता था। अल्ताफ भाड़े पर मालवाहक वाहन चलाता था और पत्नी एलआईसी एजेंट है। अल्ताफ के भाई तालिग ने बताया कि शाम चार बजे के बाद वह अपने कमरे में आया और चारों बच्चों को खेलने के लिए बाहर भेज दिया। इसके बाद स्टूल पर खड़े होकर रस्सी का फंदा बनाकर लोहे के गाटर के सहारे झूल गया। बच्चे खेल कर कमरे में आए तो फंदे पर पिता को लटका देख मकान मालिक को सूचना दी। तालिग ने बताया कि मुस्कान के एलआईसी एजेंट के काम की वजह से अल्ताफ नाराज रहता था। आत्महत्या से पहले फोन कर कहा था कि पत्नी की मनमानी से आजिज आ गया हूं।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार पाठक ने बताया कि मोबाइल कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed