फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swiss tourists will be delighted with the cultural splendor of Kashi.

Varanasi News: Swiss tourists will be delighted with the cultural splendor of Kashi

Sat, 07 Jan 2023 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Swiss tourists will be delighted with the cultural splendor of Kashi.
देश के सबसे लंबे जलमार्ग पर सफर करने काशी आ रहे स्विस पर्यटकों के स्वागत की खास तैयारी हो रही है। संस्कृति मंत्रालय के प्रयागराज यूनिट की ओर से 12 जनवरी को काशी विश्वनाथ धाम में विशेष आयोजन होगा। इसमें प्ले बैक सिंगर शंकर महादेवन अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

संस्कृति मंत्रालय के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक सुरेश शर्मा ने बताया कि धाम में शंकर महादेवन करीब एक घंटे की प्रस्तुति देंगे। आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। गंगा विलास क्रूज में सवार होकर काशी आ रहे स्विस पर्यटक काशी के सांस्कृतिक वैभव से रूबरू होंगे। उधर, कोहरे के चलते अब क्रूज के नौ जनवरी को काशी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव के मुताबिक, 10 जनवरी को पर्यटकों का शानदार स्वागत होगा। काशी भ्रमण करने के बाद पर्यटक मिर्जापुर जाएंगे। चुनार किले में घूमने के बाद पर्यटक लोक कला कजरी संगीत का आनंद लेंगे। काशी में भारत माता मंदिर, गंगा आरती देखेंगे। जहां कलाकार कथक और शहनाई की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed