फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sweden came out on horseback to the groom's procession

स्वीडन के दूल्हे की घोड़े पर निकली बारात

Fri, 04 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 04 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sweden came out on horseback to the groom's procession
अस्सी घाट स्थित शिव मंदिर में हिन्दू रीति से विवाह की रस्म निभाते निकोलस और तिल्ला।
स्वीडन के एक प्रेमी युगल ने गुरुवार को काशी में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। लावा परिछन भी हुआ और कन्यादान की भी रस्म निभाई गई। वर-कन्या ने सात फेरे लेने के बाद जनम-जनम का साथ निभाने का वचन लिया। लाल जोड़े में विदेशी युगल को सजाने से लेकर शादी कराने तक अस्सी मुहल्ले के लोग घराती-बराती की भूमिका में रहे। हिंदू रस्मो-रिवाज से प्रभावित इस जोड़े ने हिंदू रीति से शादी करने का फैसला किया था।
विज्ञापन



पेशे से शिक्षक निकोलस और इंजीनियर तिल्ला (34) के बीच पांच साल पहले काशी में ही प्यार शुरू हुआ और इसी प्राचीन नगरी में उनके हाथ भी पीले हुए। दिन के 12 बजे घोड़े पर चढ़कर दूल्हे की बारात निकली। बाराती बने अस्सी घाट के जाने पहचान लोग और होटल व्यवसाय से जुड़े निकोलस के परिचित। बैंडबाजे के साथ बारात निकली तो देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। बारात दिन के करीब 12 बजे अस्सी घाट स्थित शिव मंदिर में पहुंची। वहां पुरोहित पं. बच्चा मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी कराई। उपेंद्र झा ने तिल्ला का कन्यादान किया तो गगन प्रजापति ने भाई के रूप में लावा परिछन की रस्म निभाई। इस दौरान उल्लास का माहौल था।
विज्ञापन



तिल्ला ने बताया कि पांच वर्ष पहले वह वर्ल्ड लिटरेसी ऑफ कनाडा संस्था के साथ जुड़कर गंगा महल घाट पर काम कर रही थी। उसी दौरान एक कैफे में निकलोस से मुलाकात हो गई। दोनों हम वतन थे और बातचीत का सिलसिला प्यार में तब्दील हो गया। वतन लौटने के बाद जब नजदीकियां और बढ़ीं तब हम लोगों ने फैसला किया कि जहां से प्यार शुरू हुआ था, वहीं शादी भी करेंगे। इसके बाद हिंदू रीति से हम एक-दूजे के हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed