{"_id":"5d11cbc68ebc3e13536e87c7","slug":"swatantrta-senani-express-accident-to-antelope-engine-damage-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से टकराई नीलगाय, इंजन में खराबी आने से ट्रैक पर 1 घंटे खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से टकराई नीलगाय, इंजन में खराबी आने से ट्रैक पर 1 घंटे खड़ी रही ट्रेन
Tue, 25 Jun 2019 12:56 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दरभंगा से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्र सेनानी एक्सप्रेस से नीलगाय टकराने का मामला सामने आया है। जिसके चलते ट्रेन के इंजन में तकनीकि खराबी आ गई थी और ट्रेन एक घंटे तक ट्रैक पर ही खड़ी रही।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के पास दरभंगा से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्र सेनानी एक्सप्रेस काफी विलंब से चल रही थी। इसी बीच मंगलवार तड़के 4 बजे ट्रेन स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले ट्रैक पार कर रही नीलगायों के झुंड से टकरा गई।
जिससे इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण ड्राइवर ने ट्रेन को रोक दिया और तकनीकी खराबी की जानकारी रेलवे की टेक्निकल टीम को दी। मौके पर पहुंची टेक्निकल टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया।

ट्रेन से टकराने के बाद एक नीलगाय इंजन में फंस गई थी। टक्कर इतनी जोर थी कि नीलगाय बुरी तरह से कट गई और मांस के लोथड़े जा कर इंजन में फंस गए। स्टेशन मास्टर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि लोको पायलट ने कंट्रोलर को सूचना दे दी थी। इंजन को ठीक करने में टेक्निशन को लगा कर इंजन की मरम्मत कराई गई। एक घंटे के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।