फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swatantra dev singh attack on akhilesh mayawati in ghazipur

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा-बसपा पर साधा निशाना, मुलायम-काशीराम की मेहनत से खड़ी पार्टी डुबाई

Thu, 30 Jan 2020 06:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Jan 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Swatantra dev singh attack on akhilesh mayawati in ghazipur
नेहरू हाल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने गुरुवार को गाजीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कई बार विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मायावती को गरीबों को चिंता नहीं है। गरीबों की चिंता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं, उनके द्वारा गरीबों के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मुलायम और काशीराम ने जिस मेहनत से पार्टी को खड़ा किया, उसे अखिलेश और मायावती ने डुबाया। दूसरा यादव न बने सांसद इसलिए वंशवाद को बढ़ावा दिया।

विज्ञापन


राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोडसे से तुलना करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी क्या कहते हैं, यह वह खुद नहीं जानते। जबकि उनके ही दादा नेहरू ने कहा था कि मुझे गधा कह लो लेकिन हिंदू मत कहो।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी ने करपात्री महराज के नेतृत्व में साधु संतों पर गोलियां चलवाई। राजीव गांधी ने सिखों का कत्लेआम कराया। राहुल गांधी ने खुद एक ईमानदार नेता को चौकीदार चौर है बताया लेकिन 130 करोड़ जनता ने उन्हें दोबारा कुर्सी पर बिठाया। आज जहां लोग वंशवाद को बढ़ावा देने में जुटे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्णय पार्टी से ऊपर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भले ही किसी को कष्ट हो लेकिन वह राष्ट्रहित में निर्णय लेने से हिचकते नहीं। सपा और बसपा की लोकप्रियता कब लोगों के बीच थी जनता ने बसपा को निपटाया तो सपा आई, सपा को निपटाया तो बसपा आई। लेकिन इन दोनों ने मिलकर प्रदेश को लूटने का कार्य किया। एक ने कोई और यादव सांसद न बने इसलिए पूरे प्रदेश से चुनाव लड़ा।

कोई मैनपुरी तो कोई बदायूं तो कोई आजमगढ़ और कोई फिरोजाबाद से चुनाव लड़ा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों में कोई वंशवाद को बढ़ावा नहीं देता है। इनके द्वारा गरीबों के कल्याण की अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हें उनका लाभ भी दिलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed