{"_id":"69b1d44c0af6b8ec8800e85d","slug":"swar-became-the-champion-in-the-under-11-boys-category-after-winning-five-games-while-parikshita-emerged-victorious-in-the-girls-category-varanasi-news-c-20-vns1021-1317843-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पांच बाजी जीतकर अंडर 11 बालक वर्ग में स्वर चैंपियन, बालिका में परीक्षिता विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पांच बाजी जीतकर अंडर 11 बालक वर्ग में स्वर चैंपियन, बालिका में परीक्षिता विजयी
विज्ञापन
वाराणसी जिला शतरंज एसोसिएशन एवं प्री प्राइमरी आर्मी पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित शतरंज चैंपियन
- फोटो : samvad
पांच दिवसीय जिला शतरंज चैंपियनशिप के अंतिम दिन बुधवार को टॉप बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए स्वर श्रीवास्तव ने आरव सिंह को हरा दिया और अंडर 11 बालक वर्ग के चैंपियन बन गए। स्वर ने सभी पांचों बाजी जीतकर पांच अंक अपने नाम किए। सैयद अजलान बाजी ड्राॅ खेल 4.5 अंकों के साथ दूसरा स्थान पर रहे। इस प्रदर्शन के बाद दोनों खिलाड़ियों का चयन वाराणसी शतरंज टीम में हो गया। दूसरी ओर अंडर 11 बालिका वर्ग में परीक्षिता दुबे शानदार प्रदर्शन करते हुए चार अंकों के साथ चैंपियन बन गईं। यशिका प्रताप सिंह 3.5 अंकों के साथ उपविजेता हुईं। ये दोनों भी वाराणसी टीम में चुनी गईं। बुधवार को ये चयनित खिलाड़ी सीतापुर में आयोजित उत्तर प्रदेश शतरंज चैंपियनशिप में वाराणसी जिला शतरंज टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
दो खिलाड़ियों को 4-4 अंक
अंडर 11 बालक वर्ग शतरंज में रुद्रांश मित्तल और अरहान कुमार सिंह दोनों चार अंकों से तीसरे से चौथे स्थान पर रहे। 3.5 अंकों के साथ आरव सिंह पांचवें स्थान पर रहे। जिला शतरंज एसोसिएशन और प्री-प्राइमरी आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट की ओर से इसका आयोजन किया गया। वहीं, अंडर 11 बालिक वर्ग में ताशी सिंह 3 अंकों से तीसरे, सयाली अग्रवाल और काव्यांशी दो अंकों के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं। समारोह के मुख्य अतिथि आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मयंक तिवारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता बृजेश राय ने की। सीके गांगुली ने स्वागत किया। जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार, तुषार सारस्वत और मुख्य निर्णायक साहब अहमद रहे।