{"_id":"5ee0da378ebc3e431e1f2f94","slug":"swami-paramhans-das-maharaj-prayed-to-baba-vishwanath-for-the-construction-of-a-smooth-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्विघ्न राम मंदिर निर्माण के लिए स्वामी परमहंस दास महाराज ने बाबा विश्वनाथ से की प्रार्थना, कहा-सपना हो रहा साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्विघ्न राम मंदिर निर्माण के लिए स्वामी परमहंस दास महाराज ने बाबा विश्वनाथ से की प्रार्थना, कहा-सपना हो रहा साकार
Wed, 10 Jun 2020 06:33 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 10 Jun 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
स्वामी परमहंस दास महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान राम की नगरी अयोध्या के रामघाट स्थित तपस्वी जी छावनी के महंत स्वामी परमहंस दास महाराज बुधवार को काशी पहुंचे। अस्सी घाट पर गंगा स्नान करने के बाद उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। स्वामी परमहंस दास महाराज ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य बुधवार से शुरू हो गया है। इससे पहले जमीन का समतलीकरण का काम चल रहा था। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार मंदिर निर्माण के प्रति गंभीरता व ईमानदारी से लगी हुई है।
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री मंदिर निर्माण कार्य का विशेष रूप से ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के संतों का यही सपना था कि अयोध्या में भगवान राम का भव्यतम मंदिर बने, जो पूरा होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में मंदिर निर्माण निर्विघ्न रूप से हो इसी मनोकामना से आज काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने आया हूं।
विज्ञापन
काशीपुराधिपति से यही कामना है कि उनके आराध्य भगवान राम का मंदिर निर्विध्न रूप से बन जाए। इसमें जो भी विघ्न बाधा आए उसे वह दूर करें। अस्सी स्थित एक आश्रम में रुके स्वामी परमहंस दास महाराज ने बताया कि रात्रि विश्राम के बाद वह सुबह अयोध्या लौट जाएंगे।
विज्ञापन