फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   swami avimuktswarnand will stand his own candidate in election

वाराणसी में अपना प्रत्याशी उतारेंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, ये होगा चुनावी मुद्दा

Mon, 13 Feb 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/ Updated Mon, 13 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
swami avimuktswarnand will stand his own candidate in election
गणेश प्रतिमा विसर्जन के विवाद को बनाएंगे चुनावी मुद्दा - फोटो : अमर उजाला
 गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर संतों-बटुकों पर लाठीचार्ज और अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान गोदौलिया चौराहे पर हुई आगजनी-तोड़फोड़ का मामला चुनावी मुद्दा बनेगा।
विज्ञापन


आधी रात को विसर्जन की मांग को लेकर धरना देते समय लाठीचार्ज में घायल हुए द्वारका-शारदा, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के उत्तराधिकारी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को इसे काशी के मान-सम्मान का मसला बताया।
विज्ञापन

उन्होंने शहर दक्षिणी और कैंट से उम्मीदवार उतारने की घोषणा की। दोनों उम्मीदवारों के नाम नामांकन के बाद घोषित किए जाएंगे।
पत्रकारों से बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि संतों-बटुकों पर लाठीचार्ज पूरे सनातन धर्म को अपमानित करने वाला है।

सनातनधर्मियों के इस संघर्ष में कोई राजनीतिक दल न तो आगे आया न ही इसका समाधान कराने की जरूरत समझी।
उन्होंने स्वामी करपात्री जी महाराज द्वारा गठित रामराज्य परिषद का भी जिक्र किया। कहा कि मूल्यों की रक्षा के लिए ही धर्म सम्राट ने भी राजनीतिक दल का गठन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed