{"_id":"59fddf094f1c1b79548bb060","slug":"swami-agnivesh-attend-programme-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रम के मंदिर बंद कर दो, राम मंदिर अपने आप बन जाएगा: स्वामी अग्निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रम के मंदिर बंद कर दो, राम मंदिर अपने आप बन जाएगा: स्वामी अग्निवेश
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
स्वामी अग्निवेश
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के इब्राहिमपुर बाजार में शुक्रवार रात आल इंडिया कौमी यकजेहती कांफ्रेंस का आयोजन कौमी यकजेहती कमेटी और बाशिंदगाने इब्राहिमपुर की ओर से किया गया।
दिल्ली से आए स्वामी अग्निवेश ने कहा कि कहने को तो देश आजाद हो गया, लेकिन गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी जैसी समस्याएं बनी हुई है। पांच करोड़ बच्चों को गरीबी के चलते तीसरी-चौथी में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ती है।
उन्होंने कहा प्रदेश में रम के मंदिर बंद हो जाएं तो, राम का मंदिर अपने आप बन जाएगा। कार्यक्रम का आगाज कारी रहमत अली ने तिलावते कुरआने पाक से किया और नात-ए-पाक का नजराना दिल खैराबादी ने पेश किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि जमियतुल उलमा ए हिंद के महासचिव हजरत मौलाना महमूद अशहद मदनी ने कहा कि हिंदुस्तान बेशुमार मजहबों और धर्म के मानने वालों का देश है।
यहां हर 12 किलोमीटर पर जुबां का लहजा बदल जाता है। यदि यही खत्म हो जाएगी तो यहां की खूबसूरती खत्म हो जाएगी। मुठ्ठी भर फिरकापरस्त लोग यहां की एकता और यहजेहती को खत्म करने की नापाक साजिश कर रहे हैं।
इत्तेहादे मिल्लत संस्था के अध्यक्ष हजरत मौलाना तौकीर रजा खां बरेली ने कहा कि हमारे देश के हालात ऐसे हैं कि देश से मुहब्बत करने का सुबूत पेश करना पड़ता है। हम सभी लोगों को चाहिए कि इंसानियत का दामन थामे रखें।