फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suspicious man caught in urai

उरई में पकड़ा गया गाजीपुर का संदिग्ध, खुफिया एजेंसियां सर्तक

Thu, 22 Feb 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 22 Feb 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
Suspicious man caught in urai
demo pic
यूपी के उरई में पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। संदिग्ध के आंतकी संगठन से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। युवक के गाजीपुर जिले के निवासी होने की जानकारी मिली। इसके बाद खुफिया एंजेसियों ने आतंकी संगठन से युवक के संबंधों की तलाश यूपी के गाजीपुर में शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवक का नाम आफताब अहमद है। खुफिया एजेंसी आफताब के असली नाम-पता और अन्य जानकारियों को खंगाल रही है। उसका संबंध शेख अली से जुड़ने की भी चर्चा की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि संदिग्ध युवक के जालौन के उरई से पकड़ने की बात सही है। वह आतंकी संगठन से जुड़ा है या नहीं इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। जिले के स्थानीय कोतवाली के भितरी गांव निवासी आफताब अहमद को संदिग्ध स्थितियों में जालौन के उरई से पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग चार दिनों से उरई के एक होटल में ठहरे युवक की संदिग्ध गतिविधियों के चलते उसे गिरफ्तार किया गया है। युवक के पास से आफताब अहमद पुत्र इकबाल अहमद नाम का आधार कार्ड मिला है।


कार्ड पर पता सोनभद्र के ओबरा के पनारी कालोनी का था। लेकिन छानबीन में पता गलत निकला। बाद में उसके कोतवाली के भितरी गांव का निवासी होने के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस उसके बारे में छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed