फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suspicious death of married woman, husband accused of murder

विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, पति पर हत्या का आरोप

Sat, 23 Apr 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of married woman, husband accused of murder
नुआंव गांव में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शुक्रवार को मायके वालों ने पति समेत ससुराल के सदस्यों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। लंका पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की छानबीन की। पिता का आरोप है कि पति ने बेरहमी से बेटी की पिटाई की। पति समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर लंका पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत टोडरपुर गांव निवासी छोटेलाल राजभर के बेटी सरस्वती देवी (34 वर्ष) की शादी लंका थाना अंतर्गत नुआंव टड़िया गांव निवासी अजीत राजभर से साल 2006 में हुई थी। सरस्वती देवी अपने पति राजगीर अजीत राजभर, एक बेटी और दो बेटों के साथ रहती थी। सरस्वती देवी के पिता छोटेलाल राजभर के अनुसार वह बृहस्पतिवार की शाम बेटी के घर आए थे। इसके बाद रात में पड़ोस के ही गांव में रहने वाली अपनी बहन के घर चले गए थे।
विज्ञापन

आधी रात के बाद दामाद अजीत ने फोन कर बताया कि सरस्वती ने फांसी लगा ली है। जब बेटी के ससुराल पहुंचे तो बेटी के अंत्येष्टि की तैयारी चल रही थी और बेटी के सिर से खून बह रहा था। छोटेलाल के अनुसार दामाद ने बेटी को बेरहमी से मारा पीटा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। बड़े नाती ने बताया कि रात में पापा ने मम्मी की पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती के शव की अंत्येष्टि की तैयारी में अजीत का चचेरा भाई सुनील भी शामिल था। वहीं, पति अजीत के अनुसार घरेलू कलह में आकर सरस्वती फंदे पर लटक जान दे दी, पत्नी को बचाने के लिए जल्दबाजी में नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी सांसें उखड़ चुकी थी। लंका इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भिजवाया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed