{"_id":"5bb70e46867a55293708e9aa","slug":"suspended-up-police-constable-take-in-custody-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में बैठक करने आया बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार, विवेक तिवारी हत्याकांड से जुड़ा है तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में बैठक करने आया बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार, विवेक तिवारी हत्याकांड से जुड़ा है तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
एपल कंपनी के मैनेजर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार दो सिपाहियों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए वाराणसी पुलिस लाइन में बैठक करने जा रहे बर्खास्त सिपाही बृजेंद्र सिंह यादव को शुक्रवार को कैंट पुलिस ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार किया। बृजेंद्र को पुलिस ने पहले अज्ञात स्थान पर रखा और फिर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे जेल भेज दिया गया।
मैनेजर विवेक की हत्या के आरोप में सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप को गिरफ्तार कर लखनऊ पुलिस ने जेल भेजा है। दोनों सिपाहियों की गिरफ्तारी के विरोध में और उन पर दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए सोशल मीडिया पर अराजपत्रित पुलिसकर्मी मुहिम छेड़ रखे हैं।
इसी क्रम में रक्षक कल्याण ट्रस्ट द्वारा संचालित अराजपत्रित पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बर्खास्त सिपाही बृजेंद्र सिंह यादव ने अपील की है कि 11 अक्तूबर को पुलिसकर्मी मेस का बहिष्कार कर भूख हड़ताल करें। बृजेंद्र की मांग है कि दोनों सिपाहियों पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए और उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह नौ बजे पुलिस को पता लगा कि बृजेंद्र पुलिस लाइन में अपनी अपील के लिए बैठक कर समर्थन जुटाने जा रहा है। इससे पहले ही उसे जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
बृजेंद्र की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस बल के नियम और अनुशासन को भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में कोताही नहीं बरती जाएगी।

Trending Videos
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर की गई वायरल
MMS Video in bathroom
व्हाट्स ऐप ग्रुप पर शुक्रवार को एक आपत्तिजनक तस्वीर दो दरोगा द्वारा वायरल की गई। दोनों दरोगा के अनुसार उक्त आपत्तिजनक तस्वीर में विवेक और उनकी पूर्व महिला सहकर्मी है।
इसे लेकर ग्रुप के अन्य सदस्यों ने आपत्ति जताई तो दोनों दरोगा का कहना था कि वो सच्चाई सामने ला रहे हैं। लखनऊ में दोनों सिपाहियों की गिरफ्तारी के विरोध में इसी तरह से कई अन्य पुलिसकर्मी भी सोशल मीडिया पर नामों से अपनी भड़ास निकालते नजर आए।
इस संबंध में एसएसपी ने बताया कि हमारी ओर से सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग कराई जा रही है। कोई भी पुलिसकर्मी यदि महकमे को कलंकित करने वाली या उकसाने वाली जैसी पोस्ट करता हुआ पाया जाएगा तो वो कार्रवाई की जद में आएगा।