{"_id":"5c6d00f1bdec220bb35c3e51","slug":"suspected-man-caught-by-police-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एक घंटे में देखना शहर का क्या हाल होगा', कहने वाले संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'एक घंटे में देखना शहर का क्या हाल होगा', कहने वाले संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा
Wed, 20 Feb 2019 12:55 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
बरामद आधार कार्ड और पैन कार्ड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बुधवार को लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। लोगों का कहना था कि व्यक्ति की हरकतें बेहद संदिग्ध लगी। वह ऐसी बातें बोल रहा था कि स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच वह भागने लगा। लोगों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
पकड़ने के बाद लोग उसे पकड़ कर शहर कोतवाली ले गए। जहां स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि वह व्यक्ति शहर में घूम रहा था और कह रहा था कि एक घंटे में शहर का हाल देखना क्या होगा। शहर में कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। लोग हाल फिलहाल की आतंकी घटनाओं के कारण उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिए।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के एसओ विनय मिश्रा का कहना है कि पकड़ा गया व्यक्ति मुरादाबाद का रहने वाला है। उसके पास से आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुआ है। आजमगढ़ में एक आभूषण की दुकान पर नौकरी करता है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फिर भी पुलिस उससे अधिक से अधिक जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन