फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   suspect raw agent case Cement businessman was going from Varanasi to Nepal in search of missing wife and child

संदिग्ध रॉ एजेंट मामला: लापता पत्नी और बच्चे की तलाश में वाराणसी से नेपाल जा रहा था सीमेंट कारोबारी

Fri, 08 Apr 2022 03:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Apr 2022 03:37 PM IST
सार

खुद को रॉ एजेंट बताने वाले दो लोगों में से एक वाराणसी के पहड़िया निवासी सीमेंट कारोबारी है। उसके पिता और छोटे भाई से पुलिस ने पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली जानकारी मिली।

विज्ञापन
suspect raw agent case Cement businessman was going from Varanasi to Nepal in search of missing wife and child
संदिग्ध - फोटो : फाइल

विस्तार

महराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार रात खुद को रॉ एजेंट बताने वाले दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। दोनों नेपाल जाने की फिराक में थे। दोनों ही वाराणसी के निवासी है। इसमें से एक पहड़िया स्थित अशोक विहार कालोनी फेज-टू का रहने वाला सीमेंट कारोबारी है।

विज्ञापन


वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने गुरुवार को सीमेट कारोबारी के पिता और छोटे भाई से घंटे भर तक पूछताछ की। इसमें कई चौंकाने वाली जानकारी मिली। 2019 में पत्नी के नाम से सीमेंट का कारोबार शुरू करने वाले कारोबारी की पत्नी पांच अगस्त 2021 से पांच साल के बच्चे के संग लापता है। लगभग डेढ़ साल से कारोबारी अपनी पत्नी और बच्चों की तलाश में है। 

विज्ञापन

रॉ की फर्जी आईडी का मतलब क्या

कारोबारी को पता चला कि उसकी पत्नी नेपाल में किसी के यहां बंधक है तो उसे छुड़ाने के लिए वह दो बार नेपाल गया लेकिन सही लोकेशन उसे नहीं मिली। 25 दिन पहले भी वह रक्सौल बार्डर के रास्ते नेपाल में घुसा था। हालांकि उसके पास रॉ की फर्जी आईडी और एयरगन, बुलेट और मानचित्र को लेकर पुलिस अब तक समझ नहीं पाई है कि आखिर ऐसा उसने किसके कहने और उकसाने पर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे भाई से मिली जानकारी के आधार पर सीमेंट कारोबारी पहले पहड़िया मंडी में गाड़ियों में लोडिंग और अनलोडिंग काम करता था। अंतरजातीय विवाह के बाद वह परिवार से दूर हो गया था। 

पुलिस ने खंगाले परिजनों के मोबाइल

दो भाई और एक बहन में बड़ा सीमेंट कारोबारी के मोबाइल से नौतनवां पुलिस और सुरक्षा जांच एजेंसियों को जहां इंटरनेशनल कई नंबर मिले तो वहीं परिजनों के मोबाइल को सारनाथ पुलिस ने खंगाला। के चालक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्स एप आईडी की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर संदिग्धों द्वारा डाली गई पोस्ट से उनके बारे में अहम जानकारी हासिल हो सकती हैं। 

एसीपी सारनाथ ज्ञानप्रकाश राय ने कहा कि पकड़े गए दोनों युवकों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की गई, कोई आपराधिक मुकदमा यहां दर्ज नहीं है। दोनों के घर पुलिस की टीमें छानबीन करने गई थी। अब तक कोई ऐसा मामला सामने नहीं आया है।

पुलिस ने खंगाले परिजनों के मोबाइल

दो भाई और एक बहन में बड़ा सीमेंट कारोबारी के मोबाइल से नौतनवां पुलिस और सुरक्षा जांच एजेंसियों को जहां इंटरनेशनल कई नंबर मिले तो वहीं परिजनों के मोबाइल को सारनाथ पुलिस ने खंगाला। के चालक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्स एप आईडी की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर संदिग्धों द्वारा डाली गई पोस्ट से उनके बारे में अहम जानकारी हासिल हो सकती हैं। 

संदिग्धों के जुड़े होने की आहट

नौतनवां पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ में जानकारी मिली कि सीमेंट कारोबारी किसी न किसी संदिग्धों से जुड़ा है। जिनके कहने पर ही वह खुद को रॉ का एजेंट बताया और उसके पास मानचित्र, एयरगन और बुलेट मिला। बहुत कुछ जानकारियां भी खुलकर साझा नहीं कर रहा है।

चौबेपुर के जाल्हूपुर स्थित बिशुनपुरा निवासी चालक के बारे में भी पुलिस ने जानकारी हासिल की। चौबेपुर पुलिस के अनुसार वह कुछ माह से सीमेंट कारोबारी का वाहन चला रहा था। उसके मोबाइल से कुछ खास जानकारियां नहीं मिली। हालांकि पुलिस को शंका है कि सीमेंट कारोबारी की मंशा से वाकिफ था और उसके कहने पर ही वह नेपाल जाने के लिए तैयार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed