फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Survey started to give alimony to shopkeepers

पटरी दुकानदारों को गुजारा भत्ता देने के लिए सर्वे शुरू

Mon, 24 May 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Survey started to give alimony to shopkeepers
फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले 29 हजार दुकानदारों को 1000 प्रतिमाह गुजारा भत्ता और तीन महीने का राशन दिया जाएगा। इसके लिए शासन से गाइडलाइन भेजी है। इसी आधार पर सर्वे का काम शुरू हो गया है। नगर निगम और डूडा के लोग पटरी कारोबारियों के यहां फोन करके उनकी जानकारी जुटा रहे हैं। इसके आधार पर उन्हें गुजारा भता दिया जाएगा।
विज्ञापन

डूडा की परियोजना अधिकारी डॉ. जया सिंह ने बताया कि गुजारा भता और राशन देने के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। 5 जून तक यह सर्वे का काम पूरा करा लिया जाएगा। वेंडर्स के मोबाइल नंबर और बैंक खाते आपस में लिंक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

फेरी पटरी के लीडरों को दी गई जानकारी
फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति ने सभी पंजीकृत पथ विक्रेताओं संग वर्चुअल संवाद किया। समिति के सचिव अभिषेक निगम ने सभी वेंडर लीडरों को बताया कि कोविड 19 से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण पथ विक्रेताओं तक तत्काल राहत पहुंचाने के लिए 1000 रुपया महीना देने का निर्णय सरकार ने लिया है। नगर निगम और डूडा कार्यालय से फोन करके पथ विक्रेताओं की सम्पूर्ण जानकारी एकत्र की जा रही है। विभाग की ओर से पूछी जाने वाली जानकारी दें ताकि आपको योजना का लाभ मिले। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रशासन से लॉकडाउन में पटरी कारोबारियों के लिए दी जाने वाली छूट की समय सीमा बढ़ाने की मांग की जाएगी। बैठक में नूर मोहमद ,शशि भूषण ,विजय यादव ,राम चन्द्र प्रजापति,सुरेंद्र यादव, अन्नू गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed