फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Surveillance of the fairgrounds using body-worn cameras, drones, and CCTV cameras to ensure the safety of devotees

Varanasi News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बॉडी वॉर्न कैमरा, ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों से मेला क्षेत्र की निगरानी

Fri, 17 Jul 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Surveillance of the fairgrounds using body-worn cameras, drones, and CCTV cameras to ensure the safety of devotees
अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने बृहस्पतिवार को रथयात्रा मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया। मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन और उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। बताया कि श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे आवागमन सुव्यवस्थित बना रहे। महिला श्रद्धालुओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए अलग व सुरक्षित मार्ग बनाए गए हैं। एक समर्पित कंट्रोल रूम से निगरानी होती है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्न कैमरा का उपयोग कर रहे हैं, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो। महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी लाइव फीड कंट्रोल रूम से देखी जा रही है। चेन स्नेचिंग और जेबकतरों को रोकने के लिए सादे वस्त्रों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड भी सक्रिय है। प्रमुख मार्गों और मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात है। मेला क्षेत्र की गतिविधियों की निगरानी सिटी कमांड कंट्रोल रूम से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed