फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Surrender in court of four accused of ruckus in EVM case

ईवीएम प्रकरण में बवाल के चार आरोपियों का कोर्ट में सरेेंडर

Wed, 23 Mar 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Surrender in court of four accused of ruckus in EVM case
विधानसभा चुनाव में ईवीएम बदलने को लेकर हुए बवाल मामले में जेएम निधि पांडेय की अदालत में चार आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास और केस डायरी तलब करते हुए जमानत पर सुनवाई के लिए 24 मार्च की तिथि नियत कर दी। तब तक आरोपियों को 45 हजार के व्यक्तिगत बंध पत्र देने पर अंतरिम जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन

प्रकरण के अनुसार जैतपुरा थाना प्रभारी मथुरा राय आठ मार्च को पहड़िया मंडी में शांति व्यवस्था ड्यूटी में मौजूद थेे। उसी दौरान सूचना मिली कि छह मुहानी, धनेसरा, कमल गढ़हा, गोलगड्डा, बड़ी बाजार, दोषीपुरा, कच्ची बाग, ख्वाजापुरा, काजी सादुल्लापुरा, उषमानपुरा, आगागंज आदि जगहों से सैकड़ों की तादाद में सपा प्रत्याशी किशन दीक्षित समर्थित लोग नारे लगाते हुए गोलगड्डा तिराहे पर आ गए और वाराणसी-चंदौली मुख्य मार्ग को जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। इस मामले में पुलिस ने 11 मार्च को 40 नामजद समेत 600 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में मोहम्मद सलीम अंसारी, मोहम्मद आसिफ जमाल, आफताब आलम, मेजान अहमद को नाम सामने आया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed