फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suresh Khanna will come to Kashi on UP Day 12 teams will participate in parade on Republic Day 2025

Varanasi News: यूपी दिवस पर काशी आएंगे सुरेश खन्ना, गणतंत्र दिवस पर परेड में शामिल होंगी 12 टोलियां

Thu, 23 Jan 2025 06:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 23 Jan 2025 06:02 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना यूपी दिवस के अवसर पर नमो घाट पर आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
Suresh Khanna will come to Kashi on UP Day 12 teams will participate in parade on Republic Day 2025
कैबिनेट मंत्री जिला प्रभारी सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी दिवस पर 24 जनवरी को नमो घाट पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कैबिनेट मंत्री जिला प्रभारी सुरेश खन्ना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में होने वाली परेड में 12 टोलियां हिस्सा लेंगी। 

विज्ञापन


यूपी दिवस पर नमो घाट पर सांस्कृतिक और नुक्कड़ नाटक समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। वहीं स्कूल/कॉलेजों में ऑनलाइन/ऑफलाइन गेम्स, स्लोगन, राइटिंग, निबंध लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता के साथ ही प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 
विज्ञापन


डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में होने वाली परेड में 12 टोलियां शामिल होंगी। इनमें पीएसी की दो, सीआरपीएफ की एक, होमगार्ड की दो, एनसीसी की दो, महिला पुलिस की एक, ट्रैफिक पुलिस की एक और सिविल पुलिस की तीन टोलियां होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मोटरसाइकिल, फायर, रेडियो, डॉग स्क्वाड, घुड़सवार पुलिस, एसओजी और पीआरवी के दस्ते शामिल होंगे। स्कूली बच्चे रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। परेड का नेतृत्व एसीपी भेलूपुर डॉ. ईशान सोनी करेंगे। नगर निगम सफाईकर्मियों को सम्मानित करेगा और मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहीं वीडीए ध्वजारोहण के बाद काव्य पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed