फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suresh khanna said that public feel change in modi government

मोदी सरकार के चार सालः 'आम आदमी ने महसूस किया बदलाव'

Sun, 27 May 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 27 May 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
Suresh khanna said that public feel change in modi government
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से शनिवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एनडीए के 336 सांसदों के साथ प्रधानमंत्री की शपथ ली।
विज्ञापन


लोकतंत्र हमारे देश की सबसे बड़ी विशेषता है। इसमें पांच साल के लिए चुनाव और संख्या बल के आधार पर सरकार का गठन किया गया। मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल में आम आदमी ने पिछले सरकार की अपेक्षा बदलाव महसूस किया।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने। लाल किले से पहले संबोधन में स्वच्छता अभियान का आह्वान किया। खुले में शौच मुक्त भारत का संकल्प लिया गया। 6000 करोड़ शौचालय बने। वित्तीय एवं प्रशासनिक ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी को मन, क्रम, वचन से स्वच्छ रखें। हम बुद्धिजीवी की जिम्मेदारी है कि मोदी जैसे संत का समर्थन करें। उन्हें ऊंचाई पर पहुंचाएं। इस मौके पर इंजीनियर, डाक्टर, सीए, आर्किटेक्ट, वकील आदि बुद्धिजीवियों को बुलाया गया।

महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, विधायक रवींद्र जायसवाल, सुरेंद्र नारायण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी अशोक धवन आदि सम्मेलन में शामिल रहे।

इसके अलावा जिले के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाईयां बांटकर खुशियां बनाई। भाजपा युवा संयोजक अखिलेंद्र ने यूपी कालेज के हनुमान मंदिर के पास चार किलो का केक काटा। 

चार साल, साफ नीयत, सही विकास 

Suresh khanna said that public feel change in modi government
नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने मोदी सरकार के चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि चार साल में मोदी सरकार ने साफ नीयत, सही विकास का प्रतिमान स्थापित किया है।

राष्ट्र निर्माण के साथ आम जनता की खुशहाली और तरक्की के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं और उनका प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित कराया। वाराणसी के विकास को प्राथमिकता पर रखते हुए यहां 30 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं शुरू की गईं।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में नगर विकास मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 966.11 करोड़ की लागत से वाराणसी में अब तक 271 कार्य पूरे कराए हैं। 8513.59 करोड़ की लागत से 69 योजनाएं निर्माणाधीन हैं। बाकी परियोजनाओं को भी मूर्तरूप देने की प्रक्रियाएं तेजी से पूरी कराई जा रही हैं। इन सभी परियोजनाओं के जरिए धर्म-तीर्थ, संस्कृति के साथ ही आज विकास के नजरिए से दुनिया में काशी की नई पहचान बन रही है।

ह्दय, अमृत, स्वच्छ भारत मिशन, जायका, सीवर, जलसंपूर्ति, फसाड लाइटिंग, स्मार्ट सिटी, प्रधानमंत्री जन धन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री उज्जवला, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति, प्रधानमंत्री आवास, सौभाग्य योजना सहित कई अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए नगर विकास मंत्री  ने कहा कि सरकार ने सबका साथ सबका विकास के अपने नारे को हकीकत में बदला है।

उजाला-उन्नति, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा, मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, दिव्यांग, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ जैसी योजनाओं ने देश में आम जन सुविधाओं के साथ ही स्वास्थ्य, कारोबार और तरक्की की नई राहें खोली हैं।

मंत्री ने कहा कि जनवरी में कुंभ के आयोजन से पहले गंगा में गिरने वाले नाले और सीवर को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। नमामि गंगे योजना के तहत 30 प्रोजेक्ट बनाए गए हैं।

इनमें से 17 पर काम चल रहा है जबकि 13 अभी टेंडर प्रक्रिया में हैं। मंत्री ने काशी में गंगा की बदहाली का सवाल उठने पर जल्द पानी छोड़े जाने की बात भी कही। शहर में छुट्टा पशुओं के हमले का सवाल उठने पर बताया कि कान्हा उपवन का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed