{"_id":"5c7fd1e5bdec2213ed0ca97c","slug":"surendra-singh-statement-to-narendra-modi-for-loksabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया के विधायक ने कहा- 2019 का चुनाव दल का नहीं दिल का, हर राष्ट्रभक्त के दिल में हैं मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया के विधायक ने कहा- 2019 का चुनाव दल का नहीं दिल का, हर राष्ट्रभक्त के दिल में हैं मोदी
Wed, 06 Mar 2019 07:27 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 06 Mar 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सुरेंद्र सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया में समाजवाद के पुरोधा व संपूर्ण क्रांति के अग्रज रहे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के ग्राम पंचायत कोड़रहा नौबरार (जयप्रकाश नगर) में दर्जन भर से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। बुधवार को पंडितों के वैदिक मंत्रोचार के बीच बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
करीब सात करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों को संबंधित विभागों की ओर से जल्द शुरू कराया जाएगा। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण वह अद्भुत व्यक्ति थे जिन्होंने पूरे देश को प्रकाश दिया। ऐसे महामानव की स्मृति में विकास का प्रकाश इस ग्राम पंचायत में लाकर मैं गौरव का अनुभव कर रहा हूं।
सुरेंद्र सिंह ने भाजपा व नरेंद्र मोदी को देश भक्त बताते हुए कांग्रेस, सपा, बसपा पर जम कर निशाना साधा। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 2019 का चुनाव दल का नहीं दिल का है। एक तरफ मोदी हैं तो दूसरी तरफ पाकिस्तान परस्त लोग हैं। राष्ट्रभक्ति करने वाले के दिल में मोदी हैं। सूर्यभान सिंह ने आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए विधायक को विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। भोजपुरी गायक हेमंत गिरि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।