फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   suraj singh from ballia missing debris found of Air Force aircraft an 32 in assam

बलिया : लापता विमान का मिला मलबा, सूरज के पिता बोले- काश बेटा 24 दिन की छुट्टी पर रुक जाता

Wed, 12 Jun 2019 03:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 12 Jun 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
suraj singh from ballia missing debris found of Air Force aircraft an 32 in assam
सूरज और उसकी बीवी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

असम के जोरहाट स्थित वायुसेना की यूनिट के लापता एएन- 32 विमान का मलबा अरुणाचल प्रदेश में मिलने की सूचना मिली है, लेकिन उसमें बलिया के सवार सूरज सिंह समेत अन्य 13 का पता नहीं चल पाया है। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।

विज्ञापन


विमान का मलबा मिलने की सूचना पर मंगलवार को सूरज सिंह के परिजनों को उम्मीद जगी लेकिन विमान में सवार लोगों की जानकारी नहीं मिलने पर परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। तीन जून को वायुसेना का विमान लापता होने की सूचना के बाद से ही सूरज के परिवार के लोग परेशान हैं। सूरज के दो भाई भी जोरहाट गए थे लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। सूरज की पत्नी, पिता समेत परिवार के सभी लोग चिंता में हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को परिवार के लोगों को पता चला कि वायु सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान अरुणाचल प्रदेश के लिपो में विमान का कुछ मलबा मिला है। बाकी हिस्सों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलने का समाचार आते ही लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। यह विमान तीन जून को असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था।  इस विमान में आठ क्रू मेंबर समेत 13 लोग सवार थे। इसमें शोभाछपरा निवासी एयरफोर्स के जवान सूरज सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंखों में आंसू लिए सूरज के पिता विनोद सिंह ने कहा कि काश सूरज 15 दिनों की जगह 24 दिनों की छुट्टी पर रहा होता तो शायद इस हादसे से बच जाता। तीन माह पहले सूरज की शादी शालू से हुई थी। शालू ईश्वर से पति की सलामती की कामना कर रही है।  


जवानों की सलामती के लिए हवन :
भारतीय वायुसेना के लापता विमान एएन-32  में सवार सभी जवानों की सलामती के लिए क्षेत्र के खरहाटार स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को हवन पूजन किया गया। इस दौरान लोगों ने जवानों की सकुशल वापसी की कामना की। मंदिर के पुजारी मुनेश्वर दास और पप्पू पाठक ने पूजन-अर्चन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed