फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   suraj from ballia missing in Air Force aircraft an 32 in assam

लापता वायुसेना का विमान : सूरज की चौथे दिन भी नहीं मिली खबर, पत्नी शालू का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 07 Jun 2019 11:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 07 Jun 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
suraj from ballia missing in Air Force aircraft an 32 in assam
सूरज और उसकी बीवी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

असम के जोरहट से तीन जून को उड़ान भरने के बाद लापता भारतीय वायुसेना के एएन- 32 परिवहन विमान में मौजूद उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के शोभाछपरा निवासी सूरज का पता चौथे दिन भी नहीं चला है। जोरहाट पहुंचे छोटे भाई प्रिंस को भी कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। बेटे की चिंता में पिता विनोद सिंह बेसुध से हैं। सूरज की पत्नी शालू का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा गांव निवासी सूरज कुमार सिंह वायु सेना में लीडिंग एयर क्राफ्ट के पद पर तैनात हैं। तीन जून को जोरहाट के वायु सेना के लापता विमान में सूरज समेत कुल 13 लोग सवार थे। विमान लापता होने के दिन ही एयरफोर्स के अधिकारियों ने सूरज के पिता विनोद सिंह को घटना की जानकारी दी थी। सूरज का पता नहीं चलने पर परिजनों के साथ गांव के लोग भी परेशान हैं।
विज्ञापन


हर दिन लोग विनोद सिंह के दरवाजे पर पहुंच कर सूरज के बारे में जानकारी ले रहे हैं और परेशान परिजनों का ढांढस बंधा रहे हैं। सूरज विवाह के बाद पहली बार बीते 12 मई को आए थे और 25 मई को लौट गए थे।  उन्होंने परिवार से वादा किया था कि अगस्त में जरूर आएंगे और पूरी छुट्टी अपने परिवार के साथ बिताएंगे। सूरज जब गांव आते थे तो गांव के युवाओं को डिफेंस में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते थे। इस बार भी उन्होंने बताया था कि अगस्त में आएंगे तो युवाओं की तैयारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज, अपने दोनों छोटे भाई विक्रांत और प्रिंस को भी डिफेंस में जाने के लिए प्रेरित करते थे। सूरज का कहना था कि देश की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। व्यवहार कुशलता के चलते सूरज को पूरे गांव के लोग सम्मान देते थे। ऐसे में सूरज का पता नहीं चलने पर गांव के सभी लोग परेशान हैं। लोग सूरज के लौटने की ईश्वर से कामना कर रहे हैं। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद जोरहाट पहुंचे छोटे भाई प्रिंस सिंह को वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक खोजबीन चल रही है। अभी विमान का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed