फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sur Ganga flowing on the banks of Sursari in Navratri festival

नवरात्र महोत्सव में सुरसरि के तट पर बही सुर गंगा

Tue, 12 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sur Ganga flowing on the banks of Sursari in Navratri festival
नवरात्र महोत्सव की पांचवीं निशा में सुरसरि के तट पर सुर गंगा बही। गायन और वादन की सुमधुर प्रस्तुतियों में श्रोता देर रात तक गोते लगाते रहे। पर्यटन विभाग, आश्रय सेवा संस्थान एवं सुबह ए बनारस के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर महोत्सव के पांचवें दिन की शुरूआत ध्रुवनाथ मिश्र के सितार वादन से हुई। रागिनी सरना के मधुर गीतों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

महोत्सव को आगे बढ़ाते हुए दीपक सिंह ने तबला वादन की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद अर्चना महस्कर ने गायन से मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद पं. भोलानाथ मिश्र ने अपने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से सभी को आह्लादित कर दिया। जया पांडेय के गायन व अशोक पांडेय के वादन से सांस्कृतिक संध्या का समापन हुआ।
विज्ञापन

इसके पूर्व पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, प्रो. अरविंद जोशी व विकास प्राधिकरण की सदस्य साधना वेदांती ने दीप प्रज्जवलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज तिवारी, भरत शर्मा और मालिनी अवस्थी भी आएंगे
नवरात्रि महोत्सव के नौ दिवसीय आयोजन में 12 अक्तूबर को भोजपुरी गायक व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी मृदुल, 13 अक्तूबर को भोजपुरी भजन गायक भरत शर्मा एवं 15 अक्तूबर को मालिनी अवस्थी भजन गायन प्रस्तुत करेंगी। यह जानकारी क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed