{"_id":"64a2d862c7ee8393030e9ee5","slug":"supreme-court-will-now-go-to-save-the-land-of-sarvaseva-sangh-varanasi-news-c-20-vns1013-278224-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सर्व सेवा संघ की याचिका हाईकोर्ट से खारिज, अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सर्व सेवा संघ की याचिका हाईकोर्ट से खारिज, अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
विज्ञापन
सभी केंद्र- संशोधित- कृपया इसी का इस्तेमाल कीजिए
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सर्व सेवा संघ की याचिका हाईकोर्ट से खारिज, अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
बोले, समाजवादी चिंतक प्रो. आनंद कुमार, संसद के मानसून सत्र में राष्ट्रपति और सांसदों से मिलेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सर्व सेवा संघ की जमीन और भवन बचाने से संबंधित याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने निचली अदालत का दरवाजा खटखटाने का आदेश दिया। हालांकि, सर्व सेवा संघ के पदाधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है।
समाजवादी चिंतक व जेएनयू के प्रो. आनंद कुमार ने कहा कि हाईकोर्ट ने प्रशासन की अर्जी स्वीकार करके हमें लोअर कोर्ट में जाने को कहा है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने की उम्मीद है। हमारा संकल्प है कि यह जमीन किसी कीमत पर नहीं देगें। यह गांधी, जेपी और विनोबा की पवित्र विरासत है। इसे किसी माॅल या स्टेशन के लिए नहीं देंगे। यह बिकाऊ नहीं है, यह शांति सेना, सर्वोदय साहित्य, कार्यक्रम व युवा प्रशिक्षण का केंद्र है। संसद के मानसून सत्र के शुरू होते ही हम राष्ट्रपति और सांसदों से मिलेंगे।
ये है मामला
जिलाधिकारी कोर्ट ने राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ की जमीन के मालिकाना हक का दावा खारिज कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि जमीन रेलवे की है। इसी को आधार बनाकर रेलवे प्रशासन ने सर्व सेवा संघ भवन को ढहाने का नोटिस जारी किया है। इस नोटिस का देशभर के गांधीवादी विचारक विरोध कर रहे हैं। सत्याग्रह भी चल रहा है। जिलाधिकारी कोर्ट के फैसले को ही सर्व सेवा संघ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
सत्याग्रह जारी, पर्चे बांटकर मांगा समर्थन
वाराणसी। सर्व सेवा संघ को बचाने के लिए गांधीवादियों ने अपना सत्याग्रह सोमवार को भी जारी रखा। शहर भर में प्रभातफेरी, मानव शृंखला और पर्चा बांटकर आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष चंदन पाल, सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान की अध्यक्ष आशा बोथरा, संघ के संयोजक राम धीरज ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार का रवैया निराशाजनक रहा है।
सरकार गांधीवादी संस्थाओं और व्यक्तियों को परेशान कर रही है। कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कहा कि सर्व सेवा संघ और गांधी विचार देश की जरूरत है। इसके पूर्व सभा की शुरुआत प्रार्थना से हुई। इसमें पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र से आए साथियों ने अपनी बातें रखी। सभा में खिड़किया घाट के विस्थापित परिवारों, जागृति राही, नंदलाल मास्टर, छेदीलाल निराला, संजीव सिंह, अनूप श्रमिक आदि ने अपने विचार रखे।