फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   supervisor of the apartment made a video of the woman taking a bath, the relatives caught and handed over the part to the police

वाराणसीः महिला का नहाते हुए युवक ने बनाया वीडियो, परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sun, 19 Sep 2021 01:19 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Sep 2021 01:19 AM IST
सार

आरोपी के मोबाइल को खंगाला गया तो 30 मिनट का वीडियो था। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 

विज्ञापन
supervisor of the apartment made a video of the woman taking a bath, the relatives caught and handed over the part to the police
महिला का नहाते हुए बनाया वीडियो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के लक्सा थाना अंतर्गत एक अपार्टमेंट में महिला का नहाते हुए एक युवक ने वीडियो बना लिया। बाथरूम के रोशनदान में मोबाइल से छिपकर वीडियो बनाते समय युवक को लोगों ने पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। महताब के मोबाइल को खंगाला गया तो 30 मिनट का वीडियो था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। औरंगाबाद चौकी क्षेत्र में महमूद खां के बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। देखरेख के लिए आदमपुर निवासी महताब को सुपरवाइजर के तौर पर रखा गया। बिल्डिंग में एक परिवार ही रह रहा है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि जब वह स्नान कर रही थी तो महताब बाथरूम के रोशनदान से मोबाइल के जरिए चोरी छिपे वीडियो बना रहा था। जब नजर पड़ी तो भागने लगा, जिसे परिजनों ने दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्सा थाने के पास युवक से मोबाइल छीनैती
लक्सा थाने के पास शनिवार के बाइक सवार बदमाश औरंगाबाद निवासी युवक का मोबाइल छीन भाग निकले। पीड़ित की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आसपास इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।  पीड़ित अमन यादव के अनुसार सुबह संकटमोचन मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहा था, इसी बीच सड़क पार करते समय लक्सा थाने से चंद कदम की दूरी पर बाइक से आए दो युवकों ने हाथ से मोबाइल छीन गिरजाघर की ओर भाग निकले।

घर पहुंच परिजनों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, अभी तक कहीं कुछ ऐसी बात सामने नहीं आई है। पीड़ित युवक भी घटना के काफी देर बाद थाने पहुंचा। जांच कराई जा रही है।
 

गंगा में कूदे प्रेमी युगल की दूसरे दिन भी की गई तलाश 

 राजघाट मालवीय पुल से शुक्र्रवार की देर शाम गंगा में कूदे प्रेमी युगल की शनिवार को भी तलाश की गई। रामनगर पुलिस और एनडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी रही। युवक और युवती के परिजन सुबह से लेकर रात तक पुल के आसपास मौजूद रहे। भेलूपुर के सोनापुरा की रिंकी (22) और पांडेयपुर का रहने वाला आशीष गुप्ता (30) ने शादी में असफलता को देखते हुए दोनों एक संग गंगा में छलांग लगा दी थी। पुलिस के मुताबिक आशीष और रिंकी के घरवाले शादी को लेकर सहमत नहीं थे। 

मकान को चोरों ने खंगाला
मिर्जामुराद के गौर गांव स्थित मौर्या बस्ती में शुक्रवार रात जड़ावती देवी के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। पीड़िता के अनुसार चोरों ने बक्से में रखा 15 हजार नगद और आभूषण पार कर दिया। शनिवार सुबह  बाक्स व बैग सुबह घर के पास खेत में टूटा पड़ा मिला। इस दौरान चोरों ने कमरे में सोए राजेश, सुरेश समेत अन्य सदस्यों के दरवाजे को बाहर बंद कर दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पट्टीदारों में मारपीट, मुकदमा
गोलघर पक्की बाजार में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पट्टीदारों के बीच मारपीट और ईंट पत्थर चले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल नफीस अहमद का आरोप है कि पड़ोसी मुबारक, इमरान, शहबाज, आशिक, राजा, शमशाद अन्य अज्ञात ने पहले गाली गलौज किया और फिर घर से बाहर निकलने पर लाठी डंडा से हमला कर दिया। इसी बीच ईंट व पत्थर भी बरसाया। बीच बचाव को आगे आए भाई और अन्य एक रिश्तेदार को भी चोटें आई।

युवकों और रिटायर्ड फौजी के बीच मारपीट

बड़ागांव के लोकापुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शनिवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान मनबढ़ों ने रिटायर्ड फौजी को मारपीट घायल कर दिया। रिटायर्ड फौजी ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

पीड़ित रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र पांडेय का आरोप है कि सुबह लगभग नौ बजे रास्ते पर गांव के ही योगेश पांडेय, शिवम पांडेय व चन्दन ऊर्फ अजय कुमार रास्ते में गड्ढा खोद रहे थे, इसका विरोध करने पर तीनों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed