फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   super-30 will conduct exam for class tenth students

अब हाईस्कूल के मेधावियों को भी तराशेगा सुपर-30, जानिए कब होगी परीक्षा

Tue, 20 Jun 2017 07:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 20 Jun 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
super-30 will conduct exam for class tenth students
प्रेसवार्ता में सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार - फोटो : अमर उजाला
देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शुमार आईआईटी-जेईई एडवांस्ड 2017 में सुपर-30 के सभी मेधावियों ने परचम लहराकर एक बार फिर इतिहास गढ़ा। आईआईटी में दाखिले की तैयारी कराने वाली मशहूर संस्था सुपर-30 अब हाईस्कूल के गरीब मेधावियों को भी आईआईटी के लिए तैयार करेगी। 
विज्ञापन


सुपर-30 का ये दायरा बढ़कर अब 60 का हो गया है। इंटरमीडिएट के 30 विद्यार्थियों के साथ ही अब दसवीं पास कर चुके छात्रों को भी सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार इंजीनियरिंग के लिए तराशेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को न्यू कॉलोनी ककरमत्ता स्थित आईएआईटी में प्रेसवार्ता में सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सुपर-30 में प्रवेश के लिए 25 जून को परीक्षा आयोजित कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए 21 जून से आईएआईटी परिसर में आवेदन फार्म मिलने शुरू होंगे। 25 जून को सुबह 10 से 11 बजे तक एक घंटे की परीक्षा होगी। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित के 10-10 सवाल पूछे जाएंगे। आनंद कुमार ने बताया कि बनारस से 6-7 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि सुपर-30 की शुरुआत 2002 से की गई है। अब तक 450 में से 396 छात्र आईआईटी में दाखिला पाने में सफल रहे। बता दें कि सुपर-30 में चयनित बच्चों को इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग, भोजन और रहने की सुविधा दी जाती है। सुपर-30 की सफलता की चर्चा विदेशों तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed