फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sunita Pandey appointed registrar at Kashi Vidyapeeth and Omprakash becomes registrar of Sampurnanand Sanskrit University in varanasi

बदलाव: सुनीता पांडेय बनीं काशी विद्यापीठ की कुलसचिव, ओमप्रकाश बने संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव

Mon, 28 Jun 2021 11:26 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Jun 2021 11:26 AM IST
सार

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की रजिस्ट्रार सुनीता पांडेय को काशी विद्यापीठ का रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।  इसके साथ ही परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 

विज्ञापन
Sunita Pandey appointed registrar at Kashi Vidyapeeth and Omprakash becomes registrar of Sampurnanand Sanskrit University in varanasi
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव की तैनाती कर दी गई है।  महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की रजिस्ट्रार सुनीता पांडेय को काशी विद्यापीठ का रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।  इसके साथ ही परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। काशी विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ साहब लाल मौर्य का कार्यकाल इसी माह समाप्त हो रहा है। 

विज्ञापन


वहीं दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर के रजिस्ट्रार ओमप्रकाश को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किया है। संपूर्णानंद के कुलसचिव राजबहादुर का तबादला हो गया है। बता दें कि काशी विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। प्रश्रपत्रों का समय डेढ़ घंटे रहेगा। मौखिक परीक्षा ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन


स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रोन्नत किया जाएगा तथा 2022 में होने वाली द्वितीय वर्ष की परीक्षा के अंकों के आधार पर उनके प्रथम वर्ष का परिणाम एवं अंक निर्धारित किया जाएगा। द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों को राष्ट्रगौरव एवं पर्यावरण की परीक्षा देनी होगी। स्नातक एवं स्नातकोतर प्रथम सेमेस्टर एवं अंतिम सेमेस्टर की समस्त प्रश्रपत्रों की परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed