फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sunderkand echoed in the museum on the death anniversary of Lal of Kashi.

Varanasi News: काशी के लाल की पुण्यतिथि पर संग्रहालय में गूंजा सुंदरकांड

Fri, 12 Jan 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sunderkand echoed in the museum on the death anniversary of Lal of Kashi.
पूर्व प्रधानमंत्री पं. लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को रामनगर स्थित उनके पैतृक आवास और संग्रहालय परिसर पर सुंदरकांड पाठ हुआ। उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

संस्कृति विभाग और भारतीय जनजागरण समिति की ओर से आयोजित संगोष्ठी में मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि शास्त्री जी भारत की राजनीति में सादगी, ईमानदारी और कर्मठता की प्रतिमूर्ति माने जाते हैं। अल्प कार्यकाल में युद्ध की विभीषिका के बावजूद जय जवान जय किसान के भाव से राष्ट्र को प्रभावित किया। विनोद कुमार, आनंदकंद चौबे, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार आदि ने विचार रखे। स्वागत संग्रहालय के प्रभारी डॉ. सुभाषचन्द्र यादव ने किया। उधर, काशी विद्यापीठ में विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी कहा कि 1925 में उनको विश्वविद्यालय ने शास्त्री की उपाधि दी थी। उनके गुरु भारतरत्न डॉ. भगवान दास थे।कुलानुशासक प्रो. अमिता सिंह, संपत्ति अधिकारी डॉ. सूर्यनाथ सिंह, उप कुलसचिव हरिश्चंद्र, डॉ. रवींद्र गौतम ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed