फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sun in Sagittarius sign auspicious for these zodiac signs

धनु राशि में पहुंचे सूर्य, जानें इसका क्या होगा प्रभाव, इन राशियों के लिए शुभ

Thu, 17 Dec 2020 04:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 17 Dec 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Sun in Sagittarius sign auspicious for these zodiac signs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भगवान भास्कर के राशि परिवर्तन करते ही खरमास आरंभ हो चुका है। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही मौसम में बदलाव दिखेगा। देश में कुछ जगह हो रही बारिश सूर्य के राशि परिवर्तन का ही प्रभाव है। 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक सूर्य धनु राशि में रहेगा। सूर्य का असर देश की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति के साथ सभी राशियों पर रहेगा।

विज्ञापन

काशी विद्वत परिषद के मंत्री डॉ. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि सूर्य के राशि बदलते ही खरमास शुरू हो जाएगा जिस वजह से एक महीने तक मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। धनु संक्रांति यानी 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक सूर्य पूजा के साथ ही दान करने से हर तरह की परेशानियां दूर होती हैं। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से बुद्धि, ज्ञान और सफलता मिलती है।
विज्ञापन



ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र ने बताया कि सूर्य का अपने मित्र ग्रह बृहस्पति की राशि में आने से शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां तेज हो सकती हैं। सरकार धीरे-धीरे आंतरिक विवादों को खत्म करने में कामयाब रहेगी। राष्ट्रविरोधी गतिविधियां खत्म होंगी। हालांकि बीमारियां बनी रहेंगी। कुछ हिस्सों में बारिश और कुछ जगह बर्फ बारी होने की भी आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे यानी निचले स्तर पर काम करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। वस्तुओं की लागत सामान्य होगी। देश में खाने की चीजों का उत्पादन बढ़ेगा। राजनीति में नया चेहरा सामने आ सकता है। देश को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को षडयंत्रकारी लोगों पर शिकंजा कसेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रभाव बढ़ेगा।

मीन, कर्क और तुला राशि के लिए शुभ
मीन, कर्क और तुला राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है। इन राशि वालों पर मौजूदा अशुभ ग्रह स्थिति का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

कुंभ सहित छह राशियों के लिए मिला-जुला समय
मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन छह राशि वाले लोगों को धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी हो जाएगा। कुछ मामलों में सितारों का साथ मिलेगा, वहीं कामकाज में रुकावटें, तनाव और विवाद होने की भी आशंका है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

मकर, कन्या और वृष राशि वालों को रहना होगा संभलकर
सूर्य के धनु राशि में आ जाने से मकर, कन्या और वृष राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

सूर्य साल में दो बार आते हैं बृहस्पति की राशि में
सूर्य साल में दो बार बृहस्पति की राशियों में एक महीने के लिए रहता है। इनमें 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक धनु और 15 मार्च से 15 अप्रैल तक मीन राशि में। इसलिए इन दो महीनों में जब सूर्य और बृहस्पति का संयोग बनता है तो किसी भी तरह के मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। इन ही दो महीनों को खरमास कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed