Summer Camp: समर कैंप में बच्चों ने दिखाया हुनर, क्राफ्ट-डांस के साथ जापानी व संस्कृत भाषा भी सीखी
समर कैंप के अंतिम दिन क्लोज़िंग सेरेमनी में सभी बच्चों ने समर कैंप में जो जो सीखा उसकी प्रस्तुति दी, जैसे की डांस, प्रेयर, म्यूजिक, दोहा, कराटे आदि। इस बीच मुख्य अतिथि मिस्टर आलोक कुमार सिंह और मिसेस वीणा सहाय उपस्थित हुईं और सभी बच्चों की खूब प्रशंशा की तथा उनका उत्त्साहवर्द्धन भी किया।
विस्तार
महमूरगंज स्थित माई नर्चर प्री स्कूल में समर कैंप बहुत ही धूम धाम से संपन्न हुआ। जिसमें सभी बच्चों ने एडवेंचर गेम्स, डांस, कराते, लैंग्वेज में जापानी और संस्कृत, योग, स्टोरी, सूर्य नमस्कार ,म्यूजिक, क्राफ्ट्स, ऑफ फायर कुकिंग, पूल पार्टी, मदर्स डे पे मूवी देखी आदि बहुत सरे रोचक एक्टिविटीज की।
समर कैंप के अंतिम दिन क्लोज़िंग सेरेमनी में सभी बच्चों ने समर कैंप में जो जो सीखा उसकी प्रस्तुति दी, जैसे की डांस, प्रेयर, म्यूजिक, दोहा, कराटे आदि। इस बीच मुख्य अतिथि मिस्टर आलोक कुमार सिंह और मिसेस वीणा सहाय उपस्थित हुईं और सभी बच्चों की खूब प्रशंशा की तथा उनका उत्त्साहवर्द्धन भी किया। साथ ही साथ स्कूल की चेयर मन सर मिस्टर गोपाल लाल कपूर मैंम माया कपूर डायरेक्टर सर मिस्टर राजुल कपूर प्रिंसिपल मैम निधि कपूर ने सभी बच्चों को खूब प्रोत्साहित किया। साथ ही साथ सभी बच्चों को सर्टिफिकेट, उनके बनाये गए क्राफ्ट्स जूस उपहार भी दिए गए। इस मौके पर सभी टीचर्स ने खूब बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
ओ ग्रोव पब्लिक स्कूल में समर कैंप के अंतिम दिन शनिवार को बच्चों ने हुनर का प्रदर्शन किया। सात दिवसीय कैंप में बनाए गए सामानों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें क्राफ्ट से बने बर्तन और सजावटी सामान लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने कैंप के दौरान सिलाई, पेंटिंग आदि का प्रशिक्षण लिया। स्कूल की अध्यक्ष देवी गुप्ता ने बच्चों के हुनर की सराहना की। इस दौरान समृद्ध गुप्ता, लीला शाह, दीपिका गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
बच्चों ने कराते, नृत्य, गायन आदि का प्रशिक्षण लिया
वहीं नव रचना स्कूल में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप बच्चों ने कराते, नृत्य, गायन आदि का प्रशिक्षण लिया। शनिवार को आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि उद्योगपति आरके चौधरी रहे।