फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sultanpur Goods train Accident Operation of trains stalled for 12 hours on Varanasi Sultanpur route

Sultanpur Accident: वाराणसी-सुल्तानपुर रूट पर 12 घंटे तक ठप रहा ट्रेनों का संचालन, कैंट स्टेशन पर हंगामा

Thu, 16 Feb 2023 10:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Feb 2023 10:14 PM IST
सार

सुल्तानपुर में गुरुवार सुबह रेल हादसे के बाद आननफानन में लखनऊ-वाराणसी रूट वाया सुल्तानपुर पर आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया। इस दौरान ट्रेनें बदले हुए रूट से लखनऊ तक पहुंची। 

विज्ञापन
Sultanpur Goods train Accident Operation of trains stalled for 12 hours on Varanasi Sultanpur route
वाराणसी कैंट स्टेशन पर बनाया गया हेल्प डेस्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर में गुरुवार सुबह रेल हादसे के बाद आननफानन में लखनऊ-वाराणसी रूट वाया सुल्तानपुर पर आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया। इस दौरान ट्रेनें बदले हुए रूट से लखनऊ तक पहुंची। वाराणसी से लखनऊ जाने वाली शटल सेवा को रद्द कर दिया गया। हालांकि 12 घंटे बाद शाम छह बजे से ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।

विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर गुरुवार को लखनऊ जाने के लिए शटल एक्सप्रेस खड़ी थी, जो सुबह 6 बजे रवाना होती। यात्री अपनी सीट संभाल लिए थे। लेकिन, इसी बीच सूचना मिली की सुल्तानपुर हादसे के कारण यह ट्रेन रद्द कर दी गई है। जानकारी होने पर कुछ यात्रियों ने हंगामा भी किया। हालांकि उन्हें रेलवे के अधिकारियों ने शांत कराया। 

विज्ञापन

10 ट्रेनों को बदले रूट से चलाया गया

सुल्तानपुर में मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेलवे के कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होने पर कैंट रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाया गया। दिन भर कैंट स्टेशन पर आने वाली इस रूट की दस ट्रेनों को बदले रूट से लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sultanpur Goods train Accident Operation of trains stalled for 12 hours on Varanasi Sultanpur route
सुल्तानपुर में दो मालगाड़ियों की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

इसमें सुल्तानपुर की ओर से वाराणसी आने वाली छह ट्रेनों में चार गाड़ियों को लखनऊ से रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए कैंट भेजा गया, जबकि दो ट्रेनों को लखनऊ से अयोध्या के रास्ते भेजा गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम छह बजे इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ।

वाराणसी से इंदौर जाने वाली गाड़ी संख्या 20413 (महाकाल एक्सप्रेस) अपने निर्धारित समय 2:45 बजे की जगह छह बजे रवाना हुई। यह ट्रेन सुल्तानपुर होते हुई गई। जबकि गाड़ी संख्या 22417 (महामना एक्सप्रेस) अपने निर्धारित समय से एक घंटे देरी से शाम 7:55 बजे रवाना हुई। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि शाम छह बजे वाराणसी से सुल्तानपुर की ओर ट्रेनों का परिचालन शुरू करा दिया गया। 

बदले रूट से आईं ये ट्रेनें

इंदौर से पटना जाने वाली पटना एक्सप्रेस (19313 ), उदयपुर सिटी से पाटलिपुत्र जाने वाली पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस (19669), जम्मूतवी से वाराणसी आने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238 ), नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली महामना एक्सप्रेस (22418) ट्रेन को सुल्तानपुुर की बजाए लखनऊ से रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी लाया गया।

इसी तरह कोटा से पटना जाने वाली पटना एक्सप्रेस (13240) और दिल्ली से मालदा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस (13414) ट्रेन को सुल्तानपुर की जगह लखनऊ से अयोध्या कैंट होते हुए वाराणसी से गुजारा गया।  

इस रूट से भेजी गई पांच ट्रेनें 

  • - 12237-बेगमपुरा एक्सप्रेस : जौनपुर सिटी सुल्तानपुर रूट की बजाए प्रतापगढ़, रायबरेली होते हुए लखनऊ गई।
  • -12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस: प्रतापगढ़, रायबरेली होते लखनऊ हुए गई। 
  • -14007 सद्भावना एक्सप्रेस: अयोध्या कैंट होकर लखनऊ गई। 
  • 13239 पटना कोटा एक्सप्रेस: शाहगंज-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर लखनऊ गई।

वापस कराया गया 540 यात्रियों का टिकट

वाराणसी से लखनऊ तक जाने वाली शटल एक्सप्रेस (20401) में कैंट से 540 यात्रियों ने टिकट लिया था। इसमें 290 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया था और 250 ने काउंटर से जनरल टिकट लिया था। ट्रेन रद्द होने की सूचना से खफा कई यात्री हंगामा करने लगे। जिन्हें जानकारी होने पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने समझाबुझाकर शांत कराया। साथ ही सभी के टिकट वापसी की व्यवस्था कराना सुनिश्चित किए, जिसके बाद यात्री शांत हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed