वाराणसी में किशोर ने की आत्महत्या: मोबाइल चोरी का आरोप नहीं झेल सका छात्र, ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी बाजार निवासी कक्षा 10वीं के छात्र मनीष ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को उसपर मोबाइल चोरी का आरोप लगा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पड़ोसियों द्वारा मोबाइल चोरी का आरोप और पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वाराणसी के बाबतपुर रेलवे स्टेशन के समीप जैसे ही ट्रेन आई, किशोर ने इंजन के सामने छलांग लगा दी। शव को कब्जे में लेकर जीआरपी ने पोस्टमार्टम को भिजवाया। कक्षा दसवीं के छात्र रहे किशोर पर शुक्रवार शाम चोरी का आरोप लगाया गया था।
फूलपुर थाना अंतर्गत मंगारी बाजार के रहने वाले संतोष राजभर का पुत्र मनीष राजभर (15) कक्षा दसवीं का छात्र था। आरोप है कि मनीष ने पट्टीदारों का मोबाइल चोरी कर लिया। उससे बाजार में ही पूछताछ होने लगी। इस दौरान उसके बैग से मोबाइल बरामद हुआ।
बैग में मिला था मोबाइल
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फैंटम दस्ते के सिपाहियों को पूछताछ में मनीष ने बताया कि यह मोबाइल रास्ते में गिरा हुआ पाया था, जिसे बैग में रख लिया। इसके बाद मोबाइल लेने के बाद लोगों ने उसे छोड़ दिया। देर शाम जब घर पहुंचा तो पिता संतोष ने उसके इस हरकत पर काफी डांटा और फटकार लगाई।
इकलौते पुत्र की मौत से पिता बेसुध
इस घटना के बाद रात में खाना खाए बगैर मनीष सो गया। शनिवार तड़के उठा और बाबतपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। ट्रैक पर शव की सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। फोटो से उसकी पहचान संतोष राजभर के पुत्र मनीष के रूप में हुई। मंगारी स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र मनीष की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते पुत्र की मौत से पिता संतोष बेसुध रहे।
पढ़ेंः प्रेमिका से मिलना प्रेमी को नागवार गुजरा, शराब पिलाकर की हत्या, फिर पुआल में जलाया शव