{"_id":"60f874c40c294b0d190bc199","slug":"suicide-attempt-case-in-varanasi-policemen-rescued-woman-who-was-going-to-commit-suicide-and-commit-suicide-in-hotel-by-taking-poison","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: आत्महत्या करने जा रही विवाहिता को पुलिसकर्मियों ने बचाया, कर्ज से परेशान युवक ने होटल में की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: आत्महत्या करने जा रही विवाहिता को पुलिसकर्मियों ने बचाया, कर्ज से परेशान युवक ने होटल में की खुदकुशी की कोशिश
Thu, 22 Jul 2021 12:55 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
परेडकोठी स्थित एक होटल में ठहरे युवक ने विषाक्त पदार्थ सेवन कर की जान देने की कोशिश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के राजघाट पुल से बुधवार को गंगा कूदकर आत्महत्या करने जा रही विवाहिता को राजघाट पुलिस पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। पानदरीबाल निवासी खुशबू बिंद (25) ने पुलिस को बताया कि पति द्वारा आए दिन मारने-पीटने से तंग आकर वह राजघाट पुल पर आत्महत्या करने के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर आदमपुर सिद्धार्थ मिश्रा ने विवाहिता को समझा-बुझाकर उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया। इधर, परेडकोठी स्थित एक होटल में ठहरे युवक ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मौके पर पहुंची सिगरा थाने की पुलिस ने अचेतावस्था में युवक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने कमरे से आठ पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार कर्ज और घरेलू कलह से परेशान आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। वहीं चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मिर्जापुर महुवारिया में इमारती रोड स्थित मीर साहब की गली निवासी मुकेश जायसवाल (35) ने मंगलवार रात 11.30 बजे परेडकोठी स्थित एक होटल में कमरा लिया था।
विज्ञापन
होटल प्रबंधक के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे मुकेश की तबीयत बिगड़ गई और चीख पुकार सुनकर दौड़े कर्मचारियों ने देखा कि कमरे के अंदर युवक छटपटा रहा था। कुछ ही देर बाद अचेत हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कमरे से सुसाइड बरामद किया। टेबल पर विषाक्त पदार्थ के पैकेट भी बरामद हुए। पुलिस के अनुसार युवक के घरवालों को जानकारी दे दी गई है।