फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sudama's devotion will remain immortal forever: Balvyas

सुदामा की भक्ति चिरकाल तक रहेगी अमर : बालव्यास

Mon, 24 Aug 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sudama's devotion will remain immortal forever: Balvyas
महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में श्रीकाशी सत्संग सेवा समिति की ओर से चल रही सप्ताहव्यापी श्रीमदभागवत कथा के सातवें दिन कथा रविवार को श्रवण कराते हए प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पं. श्रीकांत शर्मा बालव्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण कभी नहीं रोये, उनसे उनका सबसे प्रिय ब्रज छूट गया। महाभारत के युद्ध में हजारों के शव देखें फिर भी श्रीकृष्ण की आंखों में आंसू नहीं आए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने सुदामा के चरण धोने शुरू किए, उनके पैरों में चुभे कांटे देखकर उनकी आंखों से अश्रुधारा प्रवाहित हो उठी। वे सुदामा की निष्काम भक्ति, निश्छल भाव से मोहित हो गए और उनको सर्वस्व प्रदान कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में आज भी श्रीकृष्ण सुदामा जैसी मित्रता की कमी नही है। सच्चे मित्रता की यही पहचान है, जिसमे मित्र में ईश्वर की छवि दिखलाई पड़े।
विज्ञापन


बालव्यास ने कहा कि विद्वान अपनी विद्वता का उपयोग धनार्जन के लिए नही करते हैं, बल्कि ईश्वर की प्राप्ति के लिए करते है। सुदामा ने अपने ज्ञान का प्रयोग धनार्जन के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ अपने आराध्य को पाने के लिए किया। जिसका परिणाम यह है कि सुदामा चिरकाल तक इतिहास में अमर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राधा कृष्ण अलग अलग नही है, वे दोनों एक दूसरे की छाया ही है। जो राधा कृष्ण के स्वरूप की पूजा करता है, उस पर लक्ष्मी नारायण की असीम कृपा बरसती है। यह जीवन ईश्वर की कृपा से ही मिला है, इसे संवारना है तो भगवत भजन का ही रास्ता अपनाना चाहिए। भगवान ने कहा है कि उनको पाने का सबसे उत्तम मार्ग सत्संग है। कथा में उन्होंने श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह कथा का प्रसंग श्रवण कराया। व्यासपीठ की आरती यजमान ओम प्रकाश तुलस्यान, बैजनाथ भालोटिया, शुभम अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, किशन भालोटिया, उर्मिला सिंह, भरत संथोलिया आदि ने सपरिवार उतारी। कथा का समापन पर सोमवार को शुभम लॉन में सुबह 10 बजे से नर्वदेश्वर महादेव का सामूहिक रुद्राभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed