{"_id":"5c563fe1bdec2259c53e0cdb","slug":"successful-trial-of-first-high-speed-train-built-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में निर्मित पहली हाई स्पीड ट्रेन का सफल ट्रायल, संचालन फरवरी से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में निर्मित पहली हाई स्पीड ट्रेन का सफल ट्रायल, संचालन फरवरी से होगा शुरू
Sun, 03 Feb 2019 06:42 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Feb 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी पहुंची वेंद भारत एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बनी पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को काशी पहुंची। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच नियमित संचालन से पहले यह ट्रेन 16 कोच के साथ चली और निर्धारित समय से लगभग 10 मिनट देर से 2:45 बजे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पहुंची।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से दौड़ी। 754 किलोमीटर से ज्यादा दूरी वंदे भारत ट्रेन ने 8.45 घंटे में तय की। यहां लोको पायलट भी बदले। कानपुर, प्रयागराज, जिउनाथपुर होते हुए पहुंची ट्रेन आधा घंटा ठहरने के बाद 3:13 बजे नई दिल्ली रवाना हो गई।
विज्ञापन
कैंट स्टेशन पर बड़ी संख्या में उत्तर रेलवे के अधिकारी और स्थानीय लोगों ने ट्रेन का स्वागत किया। अधिकारियों की मानें तो ट्रायल सफल रहा। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन फरवरी माह में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन