फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Subramanian Swamy temple 's own matter

मंदिर निर्माण सुब्रह्मण्यम स्वामी के बूते की बात नहीं

Sun, 31 Jan 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Sun, 31 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Subramanian Swamy temple 's own matter

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को राम मंदिर का ताला खुलवाने संबंधी प्रकरण पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बचाव में खड़े नजर आए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का दामन बेदाग रहा है।

विज्ञापन

 उन पर सवाल उठाना उचित नहीं है। राम मंदिर निर्माण पर भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी को उन्होंने घेरने की कोशिश की। कहा कि मंदिर निर्माण उनके बूते की बात नहीं। वह आग लगाना जानते हैं बुझाना नहीं।
विज्ञापन


केदार घाट स्थित श्रीविद्यामठ में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद का आशीर्वाद लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की मौत के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री और श्रम मंत्री को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि दलित छात्रों की फेलोशिप रोक दी गई थी। इससे उसके सामने आर्थिक संकट आ गया था और उसने जान दे दी। कहा कि इस घटना से साबित हो गया कि भाजपा दलित विरोधी पार्टी है।
कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को दलितों का हितैषी नेता बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। कहा कि यूपी-बिहार की पीएम उपेक्षा कर रहे हैं। इन दोनों राज्यों के किसी शहर का स्मार्ट सिटी के रूप में चयन न होना इसका प्रमाण है।
उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराने संबंधी भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के बयान पर चुटकी ली। कहा कि वह सिर्फ आग लगाना जानते हैं। मंदिर निर्माण उनके बूते की बात नहीं है।

इसके लिए शंकराचार्य के नेतृत्व में गठित रामालय ट्रस्ट पहले से काम कर रहा है। विद्या मठ से दिग्विजय रासुका में निरुद्ध पार्टी विधायक अजय राय के घर पहुंचे। वहां उन्होंने उनकी पत्नी रीना राय से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed