फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Subject teachers found doing duty at two examination centers in Mau

मऊ में दो परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी करते मिले विषय अध्यापक

Sun, 01 Mar 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Subject teachers found doing duty at two examination centers in Mau
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटर परीक्षा में शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान, औद्योगिक संगठन तथा दूसरी पाली में इंटर जीव विज्ञान, गणित सहित विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई। परीक्षा में 84254 के सापेक्ष 73293 परीक्षार्थी शामिल हुए। सचल दस्ता तथा केंद्र व्यवस्थापकों ने चार परीक्षार्थियों को रस्टीकेट किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल एपी वर्मा ने एक दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक परीक्षा केंद्र पर स्टाक से 21 उत्तरपुस्तिकाएं कम पाई गई। परीक्षा केंद्रों पर विषय अध्यापक ड्यूटी करते मिले। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ बोर्ड को रिपोर्ट भेजा है। कार्रवाई से परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटर की परीक्षा की प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा में 50089 के सापेक्ष 42909 परीक्षार्थी शामिल हुए। गांधी इंटर कालेज मारुफपुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने दो परीक्षार्थियों को रस्टीकेट किया। द्वितीय पाली में इंटर जीव विज्ञान, गणित सहित विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई। परीक्षा में विक्ट्री इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को रस्टीकेट किया। इंटर कालेज नदवासराय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने एक परीक्षार्थी को रस्टीकेट किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल एपी वर्मा ने बापू स्मारक इंटर कालेज दरगाह का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्टाक से 21 उत्तरपुस्तिकाएं कम पाई गई। कक्ष निरीक्षक विषय अध्यापक मिले। इसी क्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कालेज वासुनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो कक्ष निरीक्षक विष्य अध्यापक मिले। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कक्ष निरीक्षक आलोक गुप्ता, लक्ष्मण चौहान को कार्यमुक्त किया। सुभागी देवी इंटर कालेज मधुबन में सीटिंग प्लान में अनियमितता मिली। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में मिली गड़बड़ी की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed