फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Subhaspa National President Om Prakash Rajbhar spoke at Jan Chaupal in Varanasi

बटन दबेगा ईहां, वोट पड़ेगा ऊहां: वाराणसी में बोले ओमप्रकाश राजभर, कमल पर बटन दबाइए हमें वोट मिल जाएगा

Wed, 03 Apr 2024 10:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 03 Apr 2024 10:57 AM IST
सार

वाराणसी के डोमरी और रोहनिया के अखरी में जनचौपाल को संबोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जीत नहीं रही और बसपा खत्म हो गई। आप लोग कमल पर बटन दबाइए हमें घोसी लोकसभा में छड़ी पर वोट मिल जाएगा।  

विज्ञापन
Subhaspa National President Om Prakash Rajbhar spoke at Jan Chaupal in Varanasi
वाराणसी में ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को रामनगर के डोमरी और रोहनिया के अखरी में जनचौपाल को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीत नहीं रही है और बसपा खत्म हो गई है। आप लोग कमल पर बटन दबाइए हमें घोसी लोकसभा में छड़ी पर वोट मिल जाएगा। कहा कि बटन दबेगा ईहां वोट पड़ेगा ऊहां।

विज्ञापन


डोमरी में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लिए हमने सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ी। इसी का असर है कि आज सभी राजनीतिक दलों को पिछड़े वर्ग की चिंता है। राजभर बिरादरी को एसटी में शामिल करने को कहा है। 17 जिलों का सर्वे भी हो चुका है। महिला आरक्षण पर सब बोलते थे, मगर प्रधानमंत्री ने करके दिखाया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि डोमरी, रोहनिया विधानसभा का हिस्सा है, लेकिन लोग इसे भूल जाते हैं। इसलिए चौपाल के लिए गंगा पार के क्षेत्र को चुना ताकि अपने लोगों के बीच आकर अपनी बात कह सकूं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष लालव्रत राजभर मौजूद रहे।

अखरी में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिकॉर्ड मतों से बनारस से विजयी बनाकर भेजना है। आप यहां कमल का बटन दबाएंगे और घोसी लोकसभा सीट पर अरविंद राजभर को वोट पड़ेगा। हम आपकी आवाज विधानसभा में उठाते हैं और अरविंद लोकसभा में बात उठाएंगे। गुमराह नहीं होना है। जो कह रहा हूं करूंगा, क्योंकि थाने की दलाली नहीं करता। सामान्य कार्यकर्ता को एमएलसी बनाया। इस दौरान राजेश यादव, गुलाम मोहम्मद, गुलाब राजभर, रोशन राजभर, राजबहादुर मौजूद रहे। उधर, अखरी चौपाल से कंदवा मंडुवाडीह निवासी संजय राजभर की बाइक चोरी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed