फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Subhash Rai to receive the Prof. Shukdev Samman for Digambar Vidrohini and Andal

Varanasi News: दिगंबर विद्रोहिणी और आंडाल के लिए सुभाष राय को मिलेगा प्रो. शुकदेव सम्मान

Mon, 29 Jun 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Subhash Rai to receive the Prof. Shukdev Samman for Digambar Vidrohini and Andal
इस साल का प्रो. शुकदेव सिंह स्मृति सम्मान कवि और वरिष्ठ पत्रकार सुभाष राय को दिया जाएगा। यह सम्मान भक्ति काल की कवयित्रियों पर केंद्रित पुस्तक दिगंबर विद्रोहिणी अक्क महादेवी और आत्मसंभवा आंडाल के लिए दिया जा रहा है। प्रसिद्ध कथाकार प्रो. काशीनाथ सिंह, कवि-आलोचक अशोक वाजपेयी और बीएचयू हिंदी विभाग के प्रो. आशीष त्रिपाठी की निर्णायक समिति ने सर्वसम्मति से यह सम्मान सुभाष राय को देने का फैसला लिया है। सम्मान की सूचना कबीर विवेक परिवार की प्रमुख डॉ. भगवंती सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह सम्मान प्राचीन और मध्यकालीन साहित्य के अध्ययन में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है। सुभाष राय ने कई किताबों के साथ ही उत्तर भारत के विख्यात संत कवि दादूदयाल के रचना संसार पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया।
विज्ञापन


पुरखिन साहित्यकारों के प्रतिरोध को रखा सबके सामने
दोनों पुस्तकें रजा न्यास की अध्येतावृत्ति पर लिखी और सेतु प्रकाशन दिल्ली से प्रकाशित की गई हैं। निर्णायकों ने अपनी संस्तुति में कहा कि आंडाल और अक्क महादेवी किताब भारतीय कविता में भक्ति के कारण आए जनतांत्रीकरण की प्रक्रिया से उपजी थीं। सुभाष राय ने कि इन दोनों पुस्तकों में दोनों महान पुरखिनों के आंतरिक संसार और सामाजिक-सांस्कृतिक प्रतिरोध को गहराई से सबके सामने लाया है। सम्मान के संयोजक बीएचयू के हिंदी विभाग के प्रो. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संत साहित्य के विशेषज्ञ प्रोफेसर शुकदेव सिंह की याद में उनकी जन्मतिथि 24 जुलाई को बीएचयू में यह सम्मान दिया जाएगा। गाजीपुर में जन्मे प्रो. शुकदेव सिंह संत साहित्य के पुरोधा के साथ ही बीएचयू में हिंदी के प्रोफेसर भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed