{"_id":"619e8feb7d6cb40fcd5d6f12","slug":"students-took-out-tricolor-yatra-vande-mataram-kept-resonating-varanasi-news-vns624355558","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजता रहा वंदेमातरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजता रहा वंदेमातरम
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बीएचयू समेत कई जगहों पर छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देश के वीर सपूतों को याद किया। इसमें बीएचयू शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों के साथ ही गायत्री विद्या मंदिर किरहिया से जुड़े लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम की गूंज सुनाई देती रही।
बीएचयू शारीरिक शिक्षा विभाग से निकली तिरंगा यात्रा परिसर में अकेला बाबा मंदिर, स्वतंत्रता भवन-आईआईटी गेस्ट हाउस, शिक्षक आवास, एनसीसी कार्यालय, सरसुंदरलाल अस्पताल, महिला महाविद्यालय चौराहा, सिंहद्वार, रविदास गेट चौराहा होते हुए वापस विभाग में आकर संपन्न हुई। यहां विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. बाला लखेंद्र ने किया।
उधर, गायत्री विद्या मंदिर किरहिया के सहयोग से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बच्चों के साथ ही आम लोग भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा किरहिया से निकलकर खोजवां चुंगी, गांधी चौक, दाहा चौक, शंकुलधारा होते हुए पुन: गायत्री विद्या मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में श्रीप्रकाश दूबे, प्रदीप कुमार, विनीत, मनोज, राजनारायण, संजय सोनकर, डॉ. बनवारी लाल आदि मौजूद रहे।