{"_id":"5a467f1d4f1c1b10788b582b","slug":"students-spoke-vande-mataram-principal-beat-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वंदेमातरम बोलने पर टीचर ने की बच्चों की पिटाई, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वंदेमातरम बोलने पर टीचर ने की बच्चों की पिटाई, सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 30 Dec 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
Teacher beats Student
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक स्कूल में वहां के प्रधानाध्यापक बच्चों को इस बात पर पीटते हैं क्योंकि बच्चे वंदेमातरम और भारतमाता की जय बोलते हैं। जब बच्चों ने इसकी शिकायत की तो प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का है।
जिले में शेरवां के जाफरखानी प्राथमिक विद्यालय में वंदेमातरम और भारत माता की जय बोलने पर छात्रों को मारापीटा जाता है। इसकी शिकायत अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से की थी।
विकास खंड जमालपुर के जाफरखानी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक में कुल 140 बच्चों का नामांकन है। वहां एक प्रधानाध्यापक व दो शिक्षामित्रों की तैनाती है। विद्यार्थियों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक वंदेमातरम और भारत माता की जय बोलने पर मारते-पीटते हैं। एक-दूसरे का सिर आपस में लड़ा देते हैं।

प्रधानाध्यापक निलंबित
सस्पेंड
कक्षा पांच की छात्रा नूरजहां पुत्री बनारसी, कक्षा दो के छात्र आलिम पुत्र हनीफ, साहिल पुत्र मुन्ना शाह, कक्षा चार का छात्र सलामत पुत्र मुस्तफा ने बताया कि मास्टर साहब मारते हैं। भारत माता की जय, वंदेमातरम बोलने से मना करते हैं।
वहीं प्रधानाध्यापक शाहिद फैजल का कहना है कि वंदेमातरम बोलने पर बच्चों की पिटाई करने की बात बेबुनियाद है। पढ़ाई के लिए उनसे सख्ती बरती जाती है। इससे नाराज अभिभावकों ने शिकायत की है।
मामला जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के पास पहुंचा तो उन्होंने शुक्रवार को प्रधानाध्यापक शाहिद फैजल को निलंबित कर दिया। मामले को लेकर उपजिलाधिकारी डा. अविनाश त्रिपाठी शुक्रवार को विद्यालय पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों व बच्चों से बातचीत की।