फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students sitting on dharna outside Vice Chancellor's residence

Varanasi News: कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठे छात्र

Mon, 22 May 2023 08:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
Students sitting on dharna outside Vice Chancellor's residence
कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठे छात्र
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू के भगवान दास छात्रावास में रहने वाले एलएलबी के छात्र सोमवार को कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि वार्डेन ने एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र अवधेश देवेश पांडेय को छात्रावास से निकाल दिया। छात्र ने अपना पक्ष रखना चाहा, लेकिन मौका तक नहीं दिया गया।

धरने पर बैठे छात्र अवधेश देव पांडेय ने बताया कि छात्रावास का कमरा नंबर 75 आवंटित था। 24 नवंबर 2022 को वार्डेन ने कार्यालय बुलाया और छात्रावास से निष्कासित किए जाने का आदेश दे दिया। कारण पूछने पर बताया कि 23 नवंबर 2022 की रात में जन्मदिन की पार्टी में एक छात्र ने शराब पीकर हंगामा किया था। इस दौरान बाथरूम का शीशा टूट गया था। एकपक्षीय कार्रवाई ठीक नहीं है। पिछले सात महीने से प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब साथियों के साथ कुलपति आवास के बाहर धरना देना पड़ रहा है। प्राॅक्टोरियल बोर्ड की टीम ने छात्र को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed