{"_id":"618ec92bbfc99d725552e591","slug":"students-sitting-on-dharna-for-re-evaluation-if-they-get-assurance-they-agree-varanasi-news-vns6222542167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा मूल्यांकन कराने के लिए धरने पर बैठे छात्र, आश्वासन मिला तो माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा मूल्यांकन कराने के लिए धरने पर बैठे छात्र, आश्वासन मिला तो माने
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को छात्रों ने स्नातक की द्वितीय खंड की परीक्षा में मनमाने तरीके से मूल्यांकन का आरोप लगाकर प्रशासनिक भवन के अंदर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को मूल्यांकन में गड़बड़ियों को दुरुस्त कराने के लिए छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में छात्र धरने पर बैठ गए। दूसरी ओर इस मुद्दे पर छात्रों को वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष व मूल्यांकन के को-आर्डिनेटर प्रो. केएस जायसवाल से नोकझोंक व झड़प भी हो गई। इसके बाद परिसर में छात्रों और विवि प्रशासन की गहमागहमी बढ़ गई। शाम को कुलपति द्वारा आश्वासन मिलने केे बाद छात्रों का धरना समाप्त हुआ।
परिसर में छात्रों के हंगामे को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे। बीए व बीएससी द्वितीय खंड में कई छात्रों को 200 में महज दो अंक मिले हैं। इसकी जानकारी मिलते ही छात्र आक्रोशित हो उठे। छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति से मिलकर आपत्ति जताई। कुलपति ने इस संबंध में वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष व मूल्यांकन के कोआर्डिनेटर प्रो. केएस जायसवाल से वार्ता करने का आश्वासन दिया। वहीं छात्रों का समूह प्रो. केएस जायसवाल से मिलने वाणिज्य विभाग पहुंच गया और कुलपति से मिलने की मांग की। इसके बाद कुलपति से मिलने पंत प्रशासनिक भवन जाने को तैयार हो गए। वह जैसे ही पंत प्रशासनिक भवन पहुंचे। धरनारत छात्रों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए घेर लिया। इसके बाद कुलपति के साथ उनकी बैठक हुई। शाम को कुलपति प्रो. एके त्यागी ने धरना दे रहे छात्रों को समस्या दूर करने आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों का प्रदर्शन समाप्त हुआ। मौके पर संदीप यादव, अभिषेक यादव, प्रियांशु, शिवम आदि मौजूद रहे।