{"_id":"66391434b9503c814d0d5289","slug":"students-sit-strike-due-sudden-announcement-of-exam-date-in-bhu-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पांच को जारी हुई समय सारिणी, आठ को तय कर दी परीक्षा की तिथि, नाराज छात्र धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पांच को जारी हुई समय सारिणी, आठ को तय कर दी परीक्षा की तिथि, नाराज छात्र धरने पर बैठे
Mon, 06 May 2024 11:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 06 May 2024 11:03 PM IST
सार
Varanasi News: जानकारी मिलने के बाद मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया। छात्रों के प्रदर्शन के कारण नरिया गेट पर जाम लग गया।
विज्ञापन
धरने के दौरान छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बगैर 90 दिन कक्षाएं चलाए परीक्षा तिथि घोषित करने और एक ही विषय की परीक्षाओं को अलग-अलग महीनों में कराने के विरोध में सोमवार को बीएचयू के विभिन्न विभागों के छात्र सड़क पर उतर गए। नाराज छात्रों ने विज्ञान, भूगोल, कला संकाय और बिड़ला छात्रावास के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी कर परीक्षा स्थगित कर जुलाई में कराने की मांग की।
विज्ञापन
कला संकाय के बीए प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने कहा कि उनकी कक्षाएं यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक 90 दिन नहीं चली और परीक्षा आयोजित की जा रही है। छात्रों ने परीक्षा 11 जुलाई को कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, एबीवीपी ने छात्रों के विरोध समर्थन करते हुए कहा कि कला और सामाजिक संकाय के कुछ कॉमन विषयों भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान की कक्षाएं एक साथ चलती हैं, लेकिन एक ही विषय की परीक्षा दो संकाय दो अलग-अलग महीनों में करा रहे हैं।
एबीवीपी बीएचयू इकाई अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि कला संकाय के स्नातक भूगोल ऑनर्स अंतिम वर्ष के छात्रों के एक पेपर की परीक्षा देने के बाद विज्ञान संकाय ने नोटिस जारी कर 70 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर परीक्षा से वंचित कर दिया।
बोले अधिकारी
अलग-अलग संकायों में छात्रों ने विरोध जताया है। विश्वविद्यालय ने उन्हें आगे की कक्षाएं करने को कहा है। इससे उनकी उपस्थिति बढ़ जाएगी। छात्रों के हित में जो भी समुचित हो, वह कदम उठाया जाएगा। - प्रो. एसपी सिंह, चीफ प्रॉक्टर