फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students should approach the Dean of Students for assistance during difficult times.

Varanasi News: कठिन समय में सहयोग के लिए छात्र अधिष्ठाता के द्वार पहुंचें विद्यार्थी

Thu, 17 Sep 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Students should approach the Dean of Students for assistance during difficult times.
बीएचयू के विज्ञान संस्थान में नए छात्रों का पांच दिवसीय दीक्षारंभ बुधवार को समाप्त हो गया। छात्र-अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने आश्वस्त किया कि किसी भी कठिन समय या किसी भी संभव सहयोग के लिए छात्र-अधिष्ठाता के द्वार सदैव खुले हैं और वे हमेशा उपलब्ध हैं। मुख्य अतिथि भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान के वरिष्ठ आचार्य गौरव कृष्ण बंसल ने सोच हमेशा बड़ी होनी चाहिए। अगर हम तारों तक पहुंचने की कामना और प्रयत्न करेंगे तो वहां तक हर हालत में पहुंच ही जाएंगे। निदेशक प्रो. संजय कुमार ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति संकल्पित रहने की प्रेरणा दी। संस्थान के संकाय प्रमुख प्रो. अरुण देव सिंह ने विद्यार्थियों को इस परंपरा का भावी ध्वजवाहक बताते हुए इस गौरव की निरंतरता बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दीक्षारंभ में नए विद्यार्थियों को खेल, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेशनल कैडेट कोर, एंटी रैगिंग, स्वयं कोर्स के साथ ही विश्वविद्यालय की स्थापना आदि की जानकारियां दी गईं। छात्र सलाहकार प्रो. मधु तापड़िया ने बताया कि विषयपरक शिक्षा तो किसी भी जगह मिल जाती है, लेकिन चरित्र-निर्माण और राष्ट्र-उपासना के अंकुर बीएचयू ही बोता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed