Varanasi: थप्पड़ क्यों मारा....काशी विद्यापीठ में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन, चीफ प्रॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। चीफ प्रॉक्टर पर एक छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ हल्ला बोला। पंत प्रशासनिक भवन के बाहर विरोध-प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर पर छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
वहीं, छात्रों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर विद्यापीठ चौकी के पुलिसकर्मी और विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंचे। छात्रों को मनाने-समझाने का क्रम जारी है। छात्रों का आरोप हैं कि चीफ प्रॉक्टर प्रो.अमिता सिंह आए दिन अभद्र व्यवहार करती हैं।
कार्यक्रम में बिना निमंत्रण पहुंच गए थे छात्र
दरअसल, ये सारा विरोध प्रदर्शन शनिवार को घटी एक घटना को लेकर है। काशी विद्यापीठ के मानविकी विभाग में शनिवार को चल रहे एक कार्यक्रम में कुछ छात्र बिना निमंत्रण घुस गए थे। सूचना पर पहुंची चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों पूछताछ की थी। इस दौरान एक छात्र नेता से उनका विवाद भी हुआ था। हालांकि तब मामला रफ-दफा हो गया।
ये भी पढ़ें; BHU कैंपस में पुलिसिया अंदाज में दौड़ रहीं हूटर-फ्लैशर लगी गाड़ियां, यूपी पुलिस से शिकायत
इसके बाद सोमवार को विश्वविद्यालय खुलने पर छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर पर थपड़ मारने का आरोप लगाया। चीफ प्रॉक्टर प्रो.अमिता सिंह ने बताया कि छात्रों का आरोप निराधार है। वह सभी विश्वद्यालय में चल रहे एक कार्यक्रम में बिना आमंत्रण पहुंच गए थे। आयोजकों की सूचना पर मैं वहां पहुंची और सभी को वहां से हटाया।